Crime NewsJharkhandKhuntiNEWS

धारदार हथियार से महिला की हत्या

Khunti: झारखण्ड के खूंटी जिले में शनिवार को अड़की और तमाड़ थाना क्षेत्र के सीमावर्ती इलाके में एक महिला की तेज धारदार हथियार से हत्या कर दी गई. प्राप्त सूत्रों के मुताबिक महिला अड़की थाना क्षेत्र के जारंगा की रहने वाली है. जिसने कुछ वर्ष पुर्व तमाड़ थाना क्षेत्र के सलगाडीह जोजोडीह निवासी महावीर अहीर के साथ मंदिर में प्रेम विवाह रचाया. वर्तमान में मृतका का तीन वर्ष का पुत्र भी है. मृतका का पति महावीर अहीर पेशे से ड्राईवर है, जिसका किसी अन्य युवती से भी प्रेम प्रसंग चल रहा है.

इसे भी पढ़ें: बड़ा तालाब के चारों ओर की सड़क हुई टो-अवे घोषित, गाड़ी खड़ी करने पर निगम वसूलेगा जुर्माना

बताया जा रहा है इन्हीं कारणों से 26 वर्षीय महिला पुनम देवी की आज हत्या कर दी गई है. मृतका के पिता सोमा मुंडा के अनुसार पुनम देवी सलगाडीह नहर में बर्तन साफ करने गई थी तो उसके मोबाइल पर एक कॉल आया और उसे घर से करीब एक किलोमीटर दूर अड़की थाना क्षेत्र के दीसीपीडी बुलाया गया. जहाँ उसकी हत्या दिन के उजाले में लगभग 10 बजे कर दी गई.

इसे भी पढ़ें:गिरिडीह के मुफ्फसिल थाना से छेड़खानी का आरोपी हुआ फरार

त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग की आशंका:

पुरे मामले को त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग और अवैध संबंध के रुप में देखा जा रहा है, इस हत्या की सुचना काफी देर से अड़की थाना को दी गई, जिसके कारण शव को शाम में थाने लाया गया. वहीं पुलिस ने एक मोबाइल फोन भी जब्त किया है. जिसके आधार पर अड़की पुलिस का कहना है कि घटना का पर्दाफाश बहुत जल्द कर लिया जाएगा.

इसे भी पढ़ें:10 फरवरी को सीएम आवास का घेराव करेंगे पारा शिक्षक

Related Articles

Back to top button