
Ranchi: गढ़वा जिले की एक महिला और उसके दो बच्चों को उत्तर प्रदेश में बेचे जाने के बाद सकुशल बरामद किया गया है. महिला और उसके बच्चों को बेचे जाने की सूचना सीएम हेमंत सोरेन को मिली थी. जानकारी मिलते सीएम ने गढ़वा पुलिस को निर्देश दिया था कि महिला और उनके दोनों बच्चों को सकुशल बरामद किया जाए.
गौरतलब है कि पीड़ित महिला डंडई प्रखंड के जरही गांव की रहने वाली है. सीएम के निर्देश के 72 घंटे बाद ही गढ़वा पुलिस की विशेष टीम ने तीनों को सकुशल बरामद कर लिया. पुलिस ने इन्हें यूपी के हमीरपुर और महोबा जिला में छापामारी कर बरामद किया है. पुलिस ने मामले में संलिप्त दो अभियुक्तों को भी गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
इसे भी पढ़ें- चीन के 51% नागरिक अपने नेताओं से नहीं बल्कि भारत की मोदी सरकार से है खुश: सर्वे
पीड़िता की गुहार पर उसके पति ने मांगी थी मदद
सीएम को जानकारी दी गयी थी कि गढ़वा की एक महिला को उसके दो बच्चों के साथ उत्तर प्रदेश में बेच दिया गया है. गढ़वा जिला उत्तर प्रदेश के साथ सीमा बनाती है. पीड़िता ने किसी तरह अपने पति से टेलीफोन पर संपर्क किया और खुद को तथा बच्चों को बचाने की गुहार लगायी. उसके पति ने गढ़वा जिला एवं पुलिस प्रशासन से मदद की गुहार लगायी थी. मामले की जानकारी सीएम हेमंत सोरेन को भी दी गयी. जिसके बाद उन्होंने गढ़वा पुलिस को इस मामले में जल्द कार्रवाई करने का निर्देश दिया था.
इसे भी पढ़ें- 12 राज्यों का केंद्र को त्राहिमाम संदेश, कहा- हुए कंगाल कहां से दें सैलरी, GST बकाया जल्दी दें
बाढ़ में डूबे 27 परिवारों को मदद का निर्देश
गुरूवार को सीएम ने बहरागोड़ा के कुमारडुबी पंचायत स्थित प्रतापपुर गांव में बाढ़ पीड़ित परिवारों को मदद पहुंचाने का निर्देश दिया है. सीएम ने पूर्वी सिंहभूम डीसी को यह निर्देश दिया है. पीड़ित परिवार को मदद पहुंचाने के साथ ही इसकी सूचना देने की बात भी सीएम ने कही है. एक वीडियो साझा कर सीएम को जानकारी दी गयी कि प्रतापपुर गांव के 27 परिवार का घर बारिश में पूरी तरह डूब चुका है. उनके पास खाने-पीने और रहने तक की भी कोई जगह नहीं बची है.
इसे भी पढ़ें- GST फेल हो गया है, देश आर्थिक संकट में है और 12 राज्यों के पास वेतन देने के पैसे नहीं





bookmarked!!, I like your blog!
I like this website very much, Its a very nice office to read and incur information.
I really like and appreciate your blog post.
These are actually great ideas in concerning blogging.
Like!! Thank you for publishing this awesome article.