
Munger: मुंगेर शहर के मकसपुर निवासी किराना व्यवसाई लक्ष्मी साह के पुत्र गोपाल साह से हथियार के बल पर अपराधियों ने 49 लाख रुपए की लूट की. पैसे लेकर भागने के दौरान लुटेरों ने गोली भी चलाई. वहीं इस मामले में व्यवसायी कुछ भी बोलने से परहेज कर रहे हैं.
शहर के सबसे बड़े किराना व्यवसायी गोपाल साह अपने दो कर्मचारी सौरभ और धर्मेंद्र कुमार और सौरभ कुमार के साथ अलग-अलग बाइक से अपने घर मकसपुर से मुख्य ब्रांच एसबीआई बैंक पैसा रखने जा रहा था. कर्मचारी के साथ व्यवसायी भी बेटी को लेकर बाइक से पीछे पीछे चल रहा था. आगे की बाइक पर दोनों कर्मचारी एक बैग में पैसे लेकर चल रहे थे. तभी कोतवाली थाना क्षेत्र के शादीपुर मछली आढ़त के मस्जिद अहमदिया के पास पीछे से आ रहे बाइक सवार दो बदमाशों ने कर्मचारी के गाडी में टक्कर मार दी.
इसे भी पढ़ें : CBSE बोर्ड परीक्षाओं की तारीख घोषित, जानें- कब कब होंगी परीक्षाएं
जिसके बाद कर्मचारी कुछ समझता पिस्टल दिखाकर बाइक सवार ने पैसे से भरा बैग को छीन कर भागने लगा. वही कर्मचारी से पैसे छीनता देख व्यवसायी गोपाल साह बदमाशों के पीछे दौड़ शोर मचाने लगा, लेकिन बाइक सवार बदमाशों ने दहशत फैलाने के लिए दो राउंड आसमानी फायरिंग भी किया और बैग लेकर फरार हो गए.
घटना की जानकारी मिलते ही एसडीपीओ नंदजी प्रसाद कोतवाली थानाध्यक्ष नीरज कुमार सहित कई पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन शुरू कर दिया. फिलहाल लुटेरों की पहचान नहीं हो पाई है.
इसे भी पढ़ें : जेएमएम विधायक रामदास सोरेन का आरोप, रवि रच रहे हैं सरकार गिराने की साजिश, मंत्री पद का भी दिया प्रलोभन




