JharkhandRamgarh

जल सहिया की समस्याओं को लेकर आंदोलन करेंगे : चंद्रप्रकाश चौधरी

Ramgarh : पटेल छात्रवास सभागार में जल सहिया संघ रामगढ़ के जिला सम्मेलन आयोजित का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी को जल सहिया संघ ने अपनी समस्याओं से अवगत कराते हुए ज्ञापन सौंपा गया. जिसमें 28 माह का बकाया मानदेय भुगतान, जल जीवन मिशन, सुजल का काम, जल सहियाओं काम के बदले उचित मानदेय, ड्रेस कोड की पूर्ति समेत कई मांग शामिल थे.

गिरीडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने चुनावी वादों कई बात कही थी. जबकी एक भी वादा पूरा नहीं किया गया है.

इसे भी पढ़ें :अपर बाजार में चलेगा ई-रिक्शा, बकरी बाजार में दुकानदारों और ग्राहकों के लिए पार्किंग

चाहें वो जल सहिया का मामला हो, पारा शिक्षक, सहायक पुलिस, स्थानीयता, नियोजन नीति, पिछड़ो को आरक्षण, रोजगार सहित अन्य सभी मुद्दों में राज्य सरकार विफल रही है. उन्होंने कहा कि जल सहिया की समस्याओं को लेकर सड़क से सदन तक आंदोलन करेंगे.

इसे भी पढ़ें :हाइकोर्ट ने झारखंड सरकार से पूछा- सड़क निर्माण में कितने पेड़ काटे गये और कितने ट्रांसप्लांट किए गए

Related Articles

Back to top button