JharkhandLead NewsRanchi

अपर बाजार में चलेगा ई-रिक्शा, बकरी बाजार में दुकानदारों और ग्राहकों के लिए पार्किंग

Ranchi : रांची नगर निगम की ओर से अपर बाजार को जाम से मुक्त बनाने के लिए पार्किंग की व्यवस्था तत्काल बकरी बाजार में करने की व्यवस्था की जा रही है. जिसके तहत अब दुकानदार या ग्राहक बकरी बाजार में अपनी गाड़ी खड़ी कर मार्केट जा सकेंगे. इसके लिए अपर बाजार में ई-रिक्शा का परिचालन करने की छूट दी जायेगी. लेकिन यह संख्या लिमिट में होगी.

जिससे जाम की समस्या न हो. मेयर ने ये बातें गुरुवार को परिषद की बैठक के बाद कहीं. उन्होंने कहा कि चेंबर ने इसकी मांग नगर निगम से की थी. जिस पर सभी ने सहमति दी है.

इसे भी पढ़ें :जब तक नये अस्पताल नहीं बनते, तब तक क्या मरीजों को अपने हाल पर छोड़ दिया जाएगा: HC

चुकाना होगा रिक्शा का किराया

अपर बाजार में ई-रिक्शा से लोग दुकान से पार्किंग और पार्किंग से दुकान आ सकेंगे. इसके लिए उन्हें ई-रिक्शा का किराया देना होगा. इससे बेवजह गाड़ियां अपर बाजार में नहीं जा सकेंगी. और लोगों को एक जगह से दूसरी जगह जाने में दिक्कत भी नहीं होगी.

मेयर झुकीं तो माने अधिकारी

गुरुवार को परिषद की बैठक से पहले रांची नगर निगम में मेयर ने अधिकारियों के सामने चल रहे मनमुटाव को देखते हुए अपनी बातों को वापस लेने की बात कही. साथ ही कहा कि इससे उन्हें ठेस पहुंची थी तो अब अधिकारी भी सहमत हैं कि आनेवाले दिनों में होनेवाली बैठकों में शामिल होंगे.

इसे भी पढ़ें :BIG NEWS : मेडिकल कॉलेज में MBBS के 23 विद्यार्थी कोरोना संक्रमित, सभी ने ली थी वैक्सीन

इन प्रस्तावों पर बनी सहमति

  • कोविड काल में आर्थिक संकट से जूझ रहे बस स्टैंड संचालक, होर्डिंग्स एजेंसी, पार्किंग और बाजार को टेंडर में छह महीने का एक्सटेंशन.
  • सर्वे में गड़बड़ी पायी गयी तो पोल का फिर से कराया जायेगा सर्वे, एजेंसी पर की जायेगी कार्रवाई.
  • नदी-तालाब के 15 मीटर के दायरे में घरों पर फिलहाल नहीं होगी कार्रवाई, नियमावली में संशोधन के लिए सरकार को भेजा जायेगा पत्र.
  • इंजीनियर शिव शंकर कुमार के मामले में कानून के तहत मिलेगा एक्सटेंशन.
  • बिना नक्शा घर बनानेवालों के लिए सरकार नियम बनाये, रेगुलराइज करने के लिए भी कानून को सरल करें.
  • 19.23 करोड़ रुपये से सिटी में पानी की समस्या होगी दूर, सरकार से मांगी जायेगी राशि.
  • दुर्गा पूजा, दिवाली, छठ और सोहराय को देखते हुए सफाई दुरुस्त करने की मांग.

इसे भी पढ़ें :वायुसेना प्रमुख बने Air Chief Marshal VR Chaudhary, आरकेएस भदौरिया की ली जगह, जानें करियर डिटेल

Related Articles

Back to top button