JharkhandPalamu

पलामू : जंगली हाथी ने महिला को पटक कर मार डाला, मुआवजा के लिए तीन घंटे सड़क जाम

Palamu:  पलामू व्याघ्र परियोजना क्षे़त्र अंतर्गत के गारू पश्चिमी वन क्षेत्र के भावरबंधा जंगल में जंगली हाथी के हमले में एक महिला की मौत हो गयी. महिला की पहचान धांगर टोला गांव निवासी 32 वर्षीय सीमा देवी (पति संजय उरांव) के रूप में हुई है. महिला की मौत पर जमकर हंगामा हुआ. मुआवजा के लिए डालटनगंज-गारू मुख्य पथ को तीन घंटे तक जाम रखा गया.

इसे भी पढ़ेंः धनबाद : रात में घर से गायब हुई थी युवती, सुबह पेड़ की डाली से लटका मिला शव

आंगनबाड़ी सहायिका के पद पर कार्य करती मृतिका

सीमा धांगरटोला आंगनबाड़ी की सहायका के पद पर कार्य कर रही थी. 21 जून को अपने परिजनों के साथ जंगल में सुखी लकड़ी लेने जंगल गयी थी. इसी क्रम में एक जंगली  हाथी ने उसपर हमला बोल दिया.

गंभीर हालत में पहले सीमा का इलाज गारू रेफरल अस्पताल में किया गया. बाद में गंभीर हालत में इलाज के लिए  मेदिनीनगर सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गयी. सीमा की मौत की सूचना मिलते ही गांव में मायूस छा गयी.

इसे भी पढ़ेंः चीफ जस्टिस ने पीएम मोदी को पत्र लिख कर इलाहाबाद हाई कोर्ट के जज पर कार्रवाई करने का आग्रह  किया

तीन घंटे तक जाम रही सड़क

ग्रामीणों ने माहुआंडाड – डालटनगंज सड़क को तीन घंटे तक गारू अरमू के पास जाम कर दिया. जिससे गाड़ी की लम्बी कतार लग गयी और यात्री काफी परेशान रहे. सड़क जाम की सूचना पा कर महुआडांड एसडीओ सुधीर दास, गारू बीडीओ महेन्द्र रवि दास एवं थाना प्रभारी आलोक दूबे जाम स्थल पहुंचे.

जाम हटाने का प्रयास किया, लेकिन वन विभाग से किसी क्रर्मी को जाम स्थल पर नहीं पहुंचने पर ग्रामीणों में वन विभाग के प्रति काफी आक्रोश देखा गया.

परिजनों को तत्काल 25 हजार दिया गया

ग्रामीणों का कहना था कि मौत के 12 घंटा बीत गये लेकिन परिजनो की सुध नहीं ली गयी. इस दौरान थाना प्रभारी ने डीएफओ मुकेश कुमार को जाम स्थल आने का अनुरोध किया.  इस पर  डीएफओ ने बारेसाढ़ रेंजर को जाम स्थल अरमू भेजा.

वन विभाग द्वारा सरकारी प्रावधान के तहत तत्काल 25 हजार रुपये परिजनो को दिया गया. साथ ही सरकारी प्रक्रिया के तहत मिलने वाले लाभ दिलाने का आश्वासन दिया गया. कइसके बाद जाम हटाया गया और मामला दर्ज कर पोस्टमास्टम के लिए  लातेहार भेजा गया.

इसे भी पढ़ेंः आडवाणी, जोशी किसी सदन के सदस्य नहीं, खाली करना पड़ेगा सरकारी बंगला,  फैसला करेंगे अमित शाह

Related Articles

Back to top button