
Jamshedpur : सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में एसआई हीरालाल कुमार से मारपीट के मामले के आरोपी अभिषेक सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. घटना 16 दिसंबर की रात क्षेत्र के अवध टावर की पास घटी थी. हीरालाल बिष्टुपुर थाने में पदस्थापित हैं. जानकारी के मुताबिक वे एक मामले के अनुसंधान को लेकर सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में गए थे. इस दौरान अभिषेक अवनध टावर के पास अपनी कार लेकर सड़क पर खड़ा था. जब एएआई ने उसे कार हटाने को कहा तो अभिषेक सिंह गाली-गलौज करने लगा. इससे पहले कि एएसआई कुछ समझ पाते वह उनके साथ मारपीट पर उतर आया. इसे लेकर हीरालाल कुमार के बयान पर थाना में सरकारी कार्य में बाधा डालने का का मामला दर्ज किया गया था. पुलिस ने जांच के बाद उसे धर-दबोचा. फिर आगे की कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
इसे भी पढ़ें- मानव निर्माण में एनआईटी दे रहा बड़ा योगदान : अर्जुन मुंडा




