JharkhandRanchi

राम के नारों से सांप्रदायिकता की बदबू, विफलता छुपा रहे हैं बीजेपी नेता : कांग्रेस

Ranchi : नगर विकास मंत्री सीपी सिंह द्वारा विधायक इरफान अंसारी से कथित रूप से जयश्री राम बुलवाने के वायरल वीडियो को लेकर कांग्रेस ने मंत्री पर पलटवार किया है. बीते बुधवार को मॉनसून सत्र के दौरान विधानसभा के बाहर दोनों नेताओं के बीच बातचीत के दौरान जय श्री राम का नारा लगवाने का वाला मामला सामने आयाथा. कांग्रेसी नेताओं ने इसे बीजेपी की विफलता छुपाने का एक जरिया बताया है.

साथ ही कांग्रेस की ओर से कहा गया है कि बीजेपी नेताओं के राम के नारों से सांप्रदायिकता की बदबू साफ झलक रही है. गौरतलब है कि वायरल हुए वीडियो में मंत्री सीपी सिंह को जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी पर जबरन जयश्री राम का नारा लगाने की बात कही है. वे यहां तक कहते हैं कि आप राम वाले हैं, बाबर या तैमूर लंग के नहीं.

इसे भी पढ़ें –मॉब लिंचिंग व गाय के नाम पर हिन्दू धर्म को किया जा रहा है बदनाम : मोहन भागवत

सांप्रदायिकता की आती है बदबू :  फुरकान अंसारी

गोड्डा से पूर्व कांग्रेसी सांसद फुरकान अंसारी ने इस मुद्दे पर ट्विट करते किया है. उन्होंने लिखथी है कि राम का नाम मन में प्यार और आस्था को उजागर करता है. जब देश की जनता राम का नाम लेती है, तो प्रेम और भाईचारे का प्रभाव होता है, मगर राम के नाम को बीजेपी के सदस्यों ने बदनाम करने का ठेका उठा रखा है. उनके नारों से सांप्रदायिकता की बदबू आती है. हर दिल में राम हैं. यह राम का देश है.

इसे भी पढ़ें –विभागीय आदेश के बावजूद ऑर्किड अस्पताल को आखिर क्यों बचाना चाह रहे सिविल सर्जन डॉ. विजय बहादूर प्रसाद

विफलता छुपाते हैं और जनता को डराती है बीजेपी : इरफान अंसारी

जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी ने सोशल मीडिया पर कहा कि बीजेपी के राज्य में विकास की बात करना गलत है. राम जी का मतलब शांति और श्रद्धा है, लेकिन बीजेपी के नेता जय श्री राम बोलकर अपनी विफलता छुपाते हैं और जनता को डराते हैं.

 

लोकतंत्र और झारखंड को मंत्री ने किया शर्मनार : डॉ अजय कुमार

 

झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉक्टर अजय कुमार ने ट्विट करते हुए लिखा है, बेहद शर्मनाक और दुर्भाग्यपूर्ण घटना, जिसने आज पूरे लोकतंत्र और झारखंड को शर्मशार किया…। झारखंड में BJP के मंत्री सीपी सिंह कांग्रेस MLA इरफ़ान अंसारी से कह रहे हैं कि वो “जय श्री राम “बोलें

 

 मॉब लिंचिंग और अपराधियों का बढ़ेगा मनोबल

ट्विटर पर दानिश रहमान नाम के व्यक्ति ने ट्वीट कर पूरे मामले पर मंत्री सीपी सिंह को घेरा. उन्होंने लिखा है कि , झारखंड के मंत्री CP Singh का एक मुस्लिम विधायक से जबरदस्ती जय श्रीराम बुलवाने की कोशिश से झारखंड में मोब लॉन्चिंग को बढ़ावा मिलेगा और अपराधियों का मनोबल और बढ़ेगा.

इसे भी पढ़ें –JBVNL, राहुल पुरवार, भ्रष्टाचार के आरोप और रघुवर दास की चुप्पी 

 

Related Articles

Back to top button