GiridihJharkhand

गिरिडीहः बीएनएस DAV स्कूल में ईस्ट जोन पिक बॉल चैंपियनशिप प्रतियोगिता का आयोजन

Giridih : बीएनएस डीएवी स्कूल में बुधवार से झारखंड पिकबॉल एसोसिएशन की तरफ से दो दिवसीय पिक बॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है. इसमें ईस्ट जोन के 4 राज्य शामिल हो रहे हैं, जिसमें बिहार, सिक्किम, छत्तीसगढ़ और मेजबान टीम झारखंड शामिल है. प्रतियोगिता के उद्घाटन के समय स्कूल परिसर में सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू, डिप्टी मेयर प्रकाश सेठ और जिला खेल पदाधिकारी अमित कुमार के साथ स्टेट एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश जालान मौजूद रहे. मौके पर कई तरह के कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये गये.

मौके पर सदर विधायक सोनू ने कहा कि खेल के क्षेत्र में गिरिडीह के युवाओं में काफी दिलचस्पी बढ़ी है. इसका प्रमाण है कि गिरिडीह जिले में पूर्वी जोन के चार राज्य शामिल हो रहे हैं. सदर विधायक सोनू ने यह भी कहा कि हेमंत सरकार भी खेल में बेहतर प्रदर्शन करने वालों को नौकरी देने की घोषणा कर चुकी है.

पहले दिन में क्वार्टर फाइनल अंडर-15 रोहित बनाम प्रणव के बीच हुई जबकि इसी कैटेगरी में बिहार के प्रमोद कुमार बनाम विकास सिन्हा आमने-सामने रहे. रंजन गुप्ता और राधेश्याम के बीच भी प्रतियोगिता हुई.

इसे भी पढ़ें:7 वर्षों में अतिसंवेदनशील कैटगेरी से हट गये रांची जिले के 232 बूथ

जबकि गर्लस अडंर-18 कैटेगरी में कृतिका कृष्णा और भूमि एकघरा आमने-सामने रहीं. वहीं कृतिका बगेड़िया और नंदिनी शर्मा के बीच दूसरा मैच खेला गया. तीसरी प्रतियोगिता बबीता गुनगुन और अनिशा सूरी के बीच हुई.

पहले दिन हुए प्रतियोगिता के विनर और रनर प्रतिभागियों के नाम गुरुवार को एसोसिएशन द्वारा घोषणा किया जायेगा.

चैंपियनशिप को सफल बनाने में एसोसिएशन के सचिव प्रभात कुमार, उपाध्यक्ष रोहित कुमार, सहसचिव बी. सुधीर समेत कई लोगों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

इसे भी पढ़ें:भारत में जितनी मूर्तियां महात्मा गांधी की नहीं हैं उनसे ज्यादा मूर्तियां भीमराव आंबेडकर की हैं, फिर भी युवाओं को आंबेडकर की पूरी जानकारी नहीं

Related Articles

Back to top button