
New Delhi: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने प्रधानमंत्री पर निशाना साधा है. बुधवार को चिंदबरम ने पीएम मोदी से सवाल किया कि लोकसभा चुनाव में वो बार-बार बालाकोट एयर स्ट्राइक का मुद्दा उठाते हैं. लेकिन वो भाजपा नेताओं के नफरत भरे भाषणों एवं जनहित से जुड़े मुद्दों पर कब बोलेंगे?
इसे भी पढ़ेंःअरुणाचल प्रदेश-नेपाल में भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर 6.1 रही तीव्रता
चिदंबरम ने फ़िल्म अभिनेता शाहरुख खान के एक बयान का समर्थन करते हुए ट्वीट किया, “यह कहने के लिए शाहरुख खान को सलाम करता हूं कि विविध होना अच्छी चीज है, लेकिन विभाजित होना अच्छी चीज नहीं है. मैं आशा करता हूं कि प्रधानमंत्री कहेंगे कि ‘शानदार प्रयास शाहरुख खान.’
उन्होंने कहा, “लोग प्रधानमंत्री को, नफरत भरे भाषणों खासकर उनकी पार्टी के नेताओं के नफरत भरे बोल के बारे में भी सुनना चाहते हैं.’
पूर्व वित्त मंत्री ने कहा, ‘लोग प्रधानमंत्री को नोटबन्दी, जटिल जीएसटी और छोटे एवं मझोले कारोबारियों की पीड़ा के बारे में सुनना चाहते हैं.’
इसे भी पढ़ेंःलोहरदगा : PM मोदी करेंगे चुनावी सभा को संबोधित, सुरक्षा में 10 हजार जवान तैनात
उन्होंने सवाल किया, ‘प्रधानमंत्री ने पाकिस्तान का क्या किया, उसी के बारे उनकी ओर से की जा रही एक ही बात को सुनकर लोग थक गए हैं. चुनाव प्रचार खत्म होने से पहले क्या प्रधानमंत्री जनहित से जुड़े मुद्दों पर भी बोलेंगे?’
इसे भी पढ़ेंःतीसरे चरण में शामिल सभी राज्यों में गिरा मत प्रतिशत, 66% हुई वोटिंग




