JharkhandRanchiTop Story

लोहरदगा : PM मोदी करेंगे चुनावी सभा को संबोधित, सुरक्षा में 10 हजार जवान तैनात

Lohardaga : पीएम मोदी आज बुधवार को लोहरदगा के बलदेव साहू महाविद्यालय मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे. इस दौरान पीएम की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है. सुरक्षा व्यवस्था में 10 हजार जवान तैनात किए गए है. इसमें पुलिस निरीक्षक, अवर निरीक्षक, सहायक अवर निरीक्षक भी तैनात किए गए हैं. एसपीजी, जैप, आईआरबी, जिला पुलिस बल के जवान सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं.

उल्लेखनीय है कि हाल में भाकपा माओवादियों ने प्रधानमंत्री को निशाने पर लेने संबंधित एक पत्र भी जारी किया था. जिसके बाद राज्य पुलिस खासतौर पर सुरक्षा के इंतजाम में जुटी है. और मोदी के सभा स्थल पर भारी संख्या में सशस्त्र बलों की तैनाती भी की गई है.

इसे भी पढ़ें- पीएम मोदी ने रांची में किया रोड शो, मोदी-मोदी के नारे लगे…

सुरक्षा में लगाए गए 10 आईपीएस अधिकारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आज लोहरदगा में होने वाली चुनावी सभा में जहां 10 आईपीएस अधिकारियों को लगाया गया है. वहीं 37 डीएसपी की प्रतिनियुक्ति भी लोहरदगा में की गई है. नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने की वजह से सुरक्षा व्यवस्था का खास ख्याल रखा गया है.

इसे भी पढ़ें- तीसरे चरण में शामिल सभी राज्यों में गिरा मत प्रतिशत, 66% हुई वोटिंग

क्या है पीएम का कार्यक्रम

प्रधानमंत्री मोदी के राजभवन से बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचने के दौरान बुधवार को दूसरे वाहनों का प्रवेश प्रतिबंध रहेगा. मिली जानकारी के अनुसार पीएम मोदी सुबह 9:55 बजे राजभवन से एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे. 10:10 बजे एयरपोर्ट पहुंचेंगे. 10:15 बजे हेलीकॉप्टर से लोहरदगा के लिए रवाना होंगे. 10:50 में लोहरदगा पहुंचेंगे. जिसके बाद 11:00 से लेकर 11:40 तक चुनावी सभा को संबोधित करेंगे. वहीं लोहरदगा में बलदेव साहू महाविद्यालय मैदान के ठीक बगल में स्थित महाविद्यालय स्टेडियम में तीन हेलीपैड बनाए गए हैं. यहां से कुछ कदमों की दूरी पर चुनावी सभा के लिए कार्यक्रम तय किया गया है.

इसे भी पढ़ें- टिकट न मिलने पर नाराज सांपला ने कहा- बहुत दुख हुआ भाजपा ने गौ हत्या कर दी

Related Articles

Back to top button