Education & CareerJharkhandRanchi

बीएड कॉलेजों में एडमिशन तिथि को मिला विस्तार, अब तीन फरवरी तक करायें नामांकन

Ranchi : झारखण्ड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद ने राज्य के बीएड कॉलेजों में एडमिशन कि तारीख को विस्तार दिया है. फर्स्ट सेलेक्शन लिस्ट में नाम ए हुए उम्मीदवारों को 31 जनवरी तक नामांकन ले लेना था. अब ऐसे स्टूडेंट्स को तीन फ़रवरी तक नाम लिखाने को कहा गया है. इसे लेकर नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है. पर्षद को ओर से सेकेण्ड राउंड काउंसेलिंग को लेकर भी नोटिफिकेशन जारी किया गया है.

इसे भी पढ़ेंः लघु उद्योग की परिभाषा में अब दो करोड़ तक की पूंजी निवेशवाली कंपनियां :वित्त मंत्री

पर्षद कि ओर से जारी नोटिफिकेशन में कहा गया है कि वैसे उम्मीदवार जिनके आवेदन में त्रुटि होने कि वजह से वे सीटों के आवंटन और एडमिशन से वंचित रह गये हैं वे भी अपने आवेदन में सुधार कर सकते हैं. ऐसे उम्मीदवार तीन फरवरी से छह फरवरी तक लॉग इन कर अपने आवेदन में सुधार कर सकते हैं. ऐसे उम्मीदवार स्नातक के प्राप्तांक प्रतिशत, आरक्षण की कोटि, विवि के नाम आदि में सुधार कर सकते हैं.

इसे भी पढ़ें : BUDGET FOR  HEALTH :  कोरोना से सरकार ने लिया सबक, स्वास्थ्य क्षेत्र का बजट 137 फीसदी बढ़ा

वहीं दूसरे राउंड कि काउंसलिंग के शेड्यूल में भी बदलाव किया गया है. एप्लीकेशन में सुधार अब तीन फरवरी से पांच फरवरी तक किया जा सकेगा. सेकेंड राउंड काउंसलिंग के लिए फाइनल मेरिट सात फरवरी को किया जायेगा. इसके बाद चॉइस फिलिंग नौ से 12 फरवरी तक किया जा सकेगा. इस चॉइस फिलिंग के आधार पर प्रोविजनल मेरिट लिस्ट 15 फरवरी को जरी किया जायेगा. इसी लिस्ट के आधार पर चयनित स्टूडेंट्स 15 लस 20 फरवरी तक एडमिशन करा सकेंगे.

इसे भी पढ़ेंः देखिये, बजट में रेलवे के लिए क्या है और बेहतरी की क्या है योजना

Related Articles

Back to top button