West Bengal

#WestBengal: भाटपाड़ा नगरपालिका पर तृणमूल का कब्जा, हाईकोर्ट जायेगी भाजपा

Kolkata: उत्तर 24 परगना के भाजपा सांसद अर्जुन सिंह के गढ़ में एक बार फिर तृणमूल कांग्रेस ने भाटपाड़ा नगरपालिका पर कब्जा जमा लिया है.

भाजपा के वर्चस्व वाले इस नगरपालिका में गुरुवार को अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग हुई. 31 पार्षदों वाली नगरपालिका के 19 पार्षदों ने तृणमूल के पक्ष में मतदान किया. बाकी 12 भाजपा पार्षद इस दिन अनुपस्थित थे.

भाजपा ने इस अविश्वास प्रस्ताव पर हुई वोटिंग को असंवैधानिक करार दिया है और इसे हाईकोर्ट में चुनौती देने की घोषणा की है.

इसे भी पढ़ें : कंबल घोटालाः जांच की चिट्ठी को रघुवर दास के प्रधान सचिव सुनील बर्णवाल ने दबाए रखा

अर्जुन के भतीजे हैं चेयरमैन

उल्लेखनीय है कि इस नगरपालिका में अर्जुन सिंह के भतीजे सौरभ सिंह चेयरमैन थे.

गत छह दिसम्बर को राज्य विधानसभा में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राज्य के खाद्य प्रसंस्करण मंत्री और जिला तृणमूल अध्यक्ष ज्योतिप्रिय मल्लिक ने कहा था कि नगरपालिका के 18 पार्षदों ने चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया है.

उसी के मुताबिक दो जनवरी को वोटिंग हुई थी। अधिकतर पार्षदों ने भाजपा के खिलाफ मतदान किया है.

इसे भी पढ़ें : अब 7 जनवरी तक बंद रहेंगे रांची के सभी स्कूल, डीसी ने ट्वीट कर दी जानकारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button