BusinessJharkhandMain SliderRanchi

SkyWay ग्रुप की गतिविधियों पर कई देशों में जारी हो चुकी है चेतावनी, अपने देश में फल-फूल रहा धंधा

Pankaj Kumar Saw

Ranchi : झारखंड समेत देश के विभिन्न राज्यों में लोगों को ऊंचे रिटर्न का लालच देकर रुपये निवेश कराने में जुटे स्काइवे ग्रुप से दुनिया के कई देश अपने-अपने नागरिकों को सावधान कर चुके हैं. लेकिन भारत में इस ग्रुप का धंधा बिना किसी बाधा के फल-फूल रहा है.

इंटरनेट पर मौजूद विभिन्न देशों के मीडिया में प्रकाशित खबरों के अनुसार, कई देशों की वित्तीय नियामक संस्थाओं और राष्ट्रीय बैंकों ने जनता को स्काइवे ग्रुप की गतिविधियों से सावधान रहने को कहा है. बेल्जियम, चेक रिपब्लिक, एस्टोनिया, जर्मनी, ग्रीस, इटली, लातविया, लिथुनिया, न्यूजीलैंड और स्लोवाकिया समेत कई देश कंपनी और उसके सहयोगियों की गतिविधियों को लेकर चेतावनी जारी कर चुके हैं.

इटली और जर्मनी ने तो इनकी गतिविधियों पर पाबंदी ही लगी दी है. जबकि, उसी इटली का नागरिक भारत में लोगों को निवेश करने और करवाने के लिए ट्रेनिंग दे रहा है.

इसे भी पढ़ें : तीन साल में 23 गुना रिटर्न देने का दावा कर लोगों से पैसे इन्वेस्ट करा रहा झारखंड सरकार से MoU करने वाला SkyWay Group

कब कहां जारी हुई चेतावनी

    • पहली नियामक चेतावनी 2014 में लिथुनिया में जारी की गयी. बैंक ऑफ लिथुनिया ने एक आधिकारिक बयान जारी कर निवेशकों को चेताया कि अज्ञात व्यक्तियों ने लिथुनियाई निवासियों को प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के ऑन-लाइन शेयर लेकर ‘नेक्स्ट जेनेरेशन स्ट्रिंग ट्रांसपोर्ट’ में निवेश करने के लिए आमंत्रित किया, जो एक सक्षम प्राधिकारी द्वारा अनुमोदित प्रोस्पेक्टस के बिना उन्हें बेच रहा था.

 

    • 2018 में दि इंटरनेशनल ऑर्गेनाइजेशंस ऑफ सिक्योरिटीज़ कमीशंस (OICV-IOSCO) ने स्काइवे ग्रुप की कंपनियों जैसे स्काइवे कैपिटल और स्काइवे इन्वेस्ट ग्रुप की गतिविधियों से संबंधित कई चेतावनियां जारी कीं.

 

    • फरवरी 2018 में इटली की नियामक एजेंसी CONSOB ने इटालियन नागरिकों के बीच स्काइवे इन्वेस्टमेंट प्रॉडक्ट्स की बिक्री और विज्ञापन को बंद ही करवा दिया.

 

  • मई 2019 में जर्मन रेगुलेटरी एजेंसी BaFin ने स्काइवे इन्वेस्टमेंट प्रॉडक्ट्स को आम जनता के बीच ऑफर करना प्रतिबंधित कर दिया.

इसे भी पढ़ें : राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड में जूनियर ट्रेनी व ऑपरेटर के 559 पदों पर नियुक्ति, रांची में भी होगी ऑनलाइन परीक्षा

बिना सिर-पैर के दावे करता है ग्रुप

स्क्राइवे ग्रुप व्यवसाय की जिस पद्धति को अपना रहा है वह क्राउड फंडिंग और मल्टी लेवल मार्केटिंग है. यह भी बात सामने आयी है कि स्काइवे ग्रुप की कंपनियां निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए अपनी बातचीत के बारे में असमर्थित दावे करती हैं और पिरामिड स्कीम की विशेषता दिखाती हैं.

अलग-अलग देशों में बना रखी है कंपनियां

स्काइवे ग्रुप कई सहयोगी कंपनियों का समूह है. स्काइवे कैपिटल को 2014 में सेल्फ फाइनेंस के लिए लॉन्च किया गया था. ग्रुप के अंतर्गत SWIG International Ltd नामक कंपनी है जो लंदन मं रजिस्टर्ड है, SkyWay Capital Inc नामक कंपनी सेंट लुसिया में रजिस्टर्ड है. ये सभी कंपनियां स्काइवे प्रोजेक्स के लिए फंड इकट्ठे करती हैं.

स्काइवे ग्रुप की स्थापना बेलारुस में की गयी और मिन्स्क में इसका अपना कार्यालय है. इसे Euroasian Rail Skyway Systems Holding Ltd, Euroasian Rail Skyway Systems Holding Ltd और Global Transport Investment Inc नामों से ब्रिटिश वर्जिन आइलेंड्स, लंदन और सेंट लुसिया में रजिस्टर कराया गया है. दस्तावेजों के मुताबिक, स्काइवे ग्रुप की कंपनियां एलिवेटेड रेल ट्रांसपोर्ट तकनीक के विकास के लिए पूरे विश्व में स्काइवे के नाम से इन्वेस्टर्स तलाशती हैं.

इसे भी पढ़ें : अर्थव्यवस्था में मंदी पर पीएमओ में अहम बैठक, निवेशकों में निराशा के कारणों पर मंथन

Related Articles

Back to top button