JharkhandPalamu

पलामू: पेड़ों पर राखी बांध दिया गया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Palamu : धरती पर हरियाली लाने और पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों को प्रेरित करने के लिए पर्यावरणविद् कौशल किशोर जायसवाल की ओर से शुरू की गयी मुहिम लगातार आगे बढ़ रही है.

इस वर्ष नेपाल और भूटान के अलावा देश के 10 राज्यों में 2 लाख पौधों का वितरण और रोपण का संकल्प लेकर निकले श्री जायसवाल का कारवां अब बंगाल की ओर बढ़ चला है.

इससे पहले पलामू जिले के हरिहरगंज कस्तूरबा विद्यालय में पर्यावरण जागरूकता को लेकर गोष्ठी का आयोजन किया गया. इस दौरान जहां पौधा वितरण किया गया, वहीं पेड़ों पर राखी बांध कर उनकी रक्षा का संकल्प लिया गया.

गोष्ठी का उद्घाटन विश्वव्यापी पर्यावरण संरक्षण अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पर्यावरण धर्म एवं वन राखी मूवमेंट के प्रणेता कौशल किशोर जायसवाल ने किया. इस दौरान उन्होंने अमरूद, अनार और महोगनी के पौधों का निःशुलक वितरण भी किया.

इसे भी पढ़ें- उन्नाव रेप केसः पुलिस अधिकारी से सवाल करनेवाली छात्रा ने डर से स्कूल जाना किया बंद

भाई की तरह पेड़ों को बांधी राखी: कौशल

मौके पर जायसवाल ने शिक्षकों और छात्राओं को पर्यावरण धर्म का पाठ पढ़ाते हुए कहा कि अभी सावन के महीने में रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा. छात्राएं-महिलाएं अपने भाइयों को रक्षा बंधन करने के साथ-साथ पेड़ों को भी राखी बांधे और उनकी सुरक्षा का संकल्प लें.

उन्होंने कहा कि वृक्ष भाई की सुरक्षा से धरती पर 84 लाख योनियों की सुरक्षा होगी. पर्यावरणविद् कौशल ने कहा कि बढ़ते तापमान को रोकने का एक ही विकल्प है कि ज्यादा से ज्यादा पौधे लगायें.

आने वाले समय में गर्मी के साथ-साथ बारिश के मौसम में भी पीने के पानी की समस्या उत्पन्न हो सकती है. इससे बचने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को पर्यावरण धर्म के 8 मूल मंत्रों को अपनाना होगा.

इसे भी पढ़ें- भारत अब दुनिया की पांचवीं नहीं सातवीं बड़ी अर्थव्यवस्था, जानें किन दो देशों ने पछाड़ा

पौधा लगाने और बचाने की ली गयी शपथ

अध्यक्षता कर रही विद्यालय की वार्डन रॉकी मुक्ता ने कहा कि पहले भी पर्यावरणविद् कौशल द्वारा उनके विद्यालय में पौधों का वितरण किया गया. आज उनके द्वारा दिए गए पौधे वृक्ष हो गए हैं.

कार्यक्रम का संचालन सावित्री कुमारी ने किया. मौके पर बलराम सिंह, भावना कुमारी, सुनीता कुमारी, अनुसूर्या कुमारी गुप्ता, रिंकू कुमारी, सतीश कुमार ठाकुर, राजन कुमार, सोनी कुमारी सहित सभी छात्राओं ने पौधे लगाने और उसे बचाने की शपथ ली.

Related Articles

Back to top button