
- सुबह सात बजे से शाम चार बजे तक 8834 बूथों पर डाले जायेंगे वोट
- ईवीएम में बंद हो जायेगी 61 प्रत्याशियों की किस्मत
Ranchi : राज्य की चार सीटों पर सोमवार छह मई को वोट डाले जायेंगे. रांची, खूंटी, कोडरमा और हजारीबाग में 65.87 लाख मतदाता 61 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे. इन चारों सीटों को लेकर 8834 पोलिंग बूथ पर सुबह सात बजे से शाम चार बजे तक वोट डाले जायेंगे.
चारों संसदीय सीट को लेकर रांची, गुमला, खूंटी, सिमडेगा, हजारीबाग, कोडरमा में शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान की तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. राज्य निर्वाचन पदाधिकारी एल ख्यांग्ते के अनुसार सभी जिलों में मतदान को लेकर पोलिंग पार्टियों को रविवार की सुबह से ही रवाना किया जा रहा है.
सभी पोलिंग बूथ पर अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती की गयी है. उन्होंने कहा है कि सभी संसदीय सीटों में एक-एक सौ से अधिक मॉडल मतदान केंद्र बनाये गये हैं, जहां मतदाताओं के लिए पीने का पानी, बैठने और अन्य सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी.
इसे भी पढ़ें- नीतीश ने मसूद अजहर के वैश्विक आतंकवादी घोषित होने पर की मोदी की तारीफ, साधा लालू पर निशाना
कहां कितने बूथ और मतदाता
संसदीय क्षेत्र बूथों की संख्या कुल मतदाता उम्मीदवारों की संख्या
रांची- 2376 19,10,955 20
कोडरमा- 2475 18,12,085 14
खूंटी- 1705 11,99,512 11
हजारीबाग- 2278 1664476 16
रांची संसदीय सीट
उम्मीदवारों के नाम पार्टी
विद्याधर प्रसाद बहुजन समाज पार्टी
संजय सेठ भारतीय जनता पार्टी
सुबोधकांत सहाय कांग्रेस
अमर कुमार महतो रिपबिल्कन पार्टी ऑफ इंडिया
आलोक कुमार राष्ट्रीय जनसंघर्ष स्वराज पार्टी
परमेश्वर महतो झारखंड पार्टी
रंजीत महतो पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक)
रामजीत महतो प्राउटिस्ट सर्व समाज
विकास चंद्र शर्मा भाकपा
सिधेश्वर सिंह सोशलिस्ट यूनिटी ऑफ इंडिया (कम्यूनिस्ट)
सुनीता मुंडा अंबेडक्राइट पार्टी ऑफ इंडिया
अंजनी पांडेय निर्दलीय
जयप्रकाश प्रसाद निर्दलीय
जितेंद्र ठाकुर निर्दलीय
नंदकिशोर यादव निर्दलीय
राजू महतो निर्दलीय
राजेश कुमार निर्दलीय
राजेश थापा निर्दलीय
रामटहल चौधरी निर्दलीय
सतीश सिंह निर्दलीय
इसे भी पढ़ें- केजरीवाल पर बार-बार होने वाले हमलों के पीछे BJP का हाथ : AAP
खूंटी संसदीय सीट
उम्मीदवारों के नाम पार्टी
अर्जुन मुंडा भारतीय जनता पार्टी
कालीचरण मुंडा कांग्रेस
इंदुमति मुंडू बसपा
अजय टोपनो झारखंड पार्टी
सिविल कंडुलना राष्ट्रीय सेंगेल पार्टी
मुन्ना बड़ाईक एएनपी
अविनाशी मुंडू हम भारतीय पार्टी
सुखराम हेरेंज निर्दलीय
नियारण हेरेंज निर्दलीय
मीनाक्षी मुंडा निर्दलीय
नील जस्टिन बेक भारतीय माइनॉरिटीज सुरक्षा महासंघ
इसे भी पढ़ें- अनंतनाग में BJP नेता की आतंकियों ने गोली मारकर की हत्या
हजारीबाग संसदीय सीट
उम्मीदवारों के नाम पार्टी
जयंत सिन्हा भारतीय जनता पार्टी
गोपाल प्रसाद साहू कांग्रेस
भुवनेश्वर प्रसाद मेहता भाकपा
बिनोद कुमार बहुजन समाज पार्टी
मोहम्मद मुबारक जनता कांग्रेस
मो मिस्बाउल हक पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया
मोइनुद्दीन अहमद निर्दलीय
रामेश्वर राम कुशवाहा फॉरवर्ड ब्लॉक
राजेश रंजन एसयूसीआई
कृष्ण कुमार सिंह भारत प्रभात पार्टी
जगत कुमार सोनी भारतीय आजाद सेना
रजनी देवी जयप्रकाश जनता दल
टेकोचंद महतो निर्दलीय
भवेश कुमार मिश्रा निर्दलीय
रामअवतार महतो निर्दलीय
गौतम कुमार निर्दलीय
कोडरमा संसदीय सीट
उम्मीदवारों के नाम पार्टी
बाबूलाल मरांडी झाविमो
राजकुमार यादव भाकपा (माले)
अवधेश कुमार सिंह विकास शक्ति पार्टी
अन्नपूर्णा देवी भाजपा
शिवनाथ साव अखिल हिंद फॉरवर्ड ब्लॉक
अजय कृष्ण राष्ट्रीय जनसंघर्ष स्वराज पार्टी
सरफराज अहमद बसपा
टुकलाल नायक हिंदुस्तान निर्माण दल
मोहम्मद महबूब आलम निर्दलीय
बयास कुमार मूलनिवासी समाज पार्टी
प्रदीप तूरी निर्दलीय
दयानंद कुमार जनता कांग्रेस
कंचन कुमारी ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस
रामेश्वर प्रसाद यादव निर्दलीय




