Crime NewsDhanbadJharkhand

धनबाद : गैंगस्टर फहीम खान का शूटर वाहन चेकिंग के दौरान पकड़ाया, आर्म्स एक्ट व हत्या सहित कई मामले में है आरोपी

Dhanbad : गैंग्स ऑफ वासेपुर आज एक बार फिर चर्चा में आ गया. धनबाद के गैंगस्टर फहीम खान के शूटर शेरू खान को जोरापोखर पुलिस ने दबोचा. स्कॉर्पियो संख्या झारखंड 02 एजी-5555 से वाहन चेकिंग के दौरान उसे पकड़ा गया.

एसआई सुमन कुमार सिंह ने बताया कि जमशेदपुर टेल्को थाना में स्थानीय निवासी सरफराज अहमद ने कांड संख्या 16/21 दर्ज कराया था. जोरापोखर थाना में वर्ष 2013 में आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज है.

बड़बडा थाना क्षेत्र में हत्या, गोविंदपुर एवं निरसा थाना में मारपीट और रंगदारी के कई मामले दर्ज हैं. हालांकि जोरापोखर पुलिस ने बताया कि स्कॉर्पियो पर कोई मामला दर्ज नहीं है. जिस कारण उसे छोड़ दिया गया. टेल्को पुलिस ने बताया कि जमशेदपुर के कई मामले में पुलिस को शेरू खान को तलाश रही है.

इसे भी पढ़ें : राउरकेला-जयनगर ट्रेन 25 फरवरी से सप्ताह में तीन दिन चलेगी

Related Articles

Back to top button