JharkhandLead NewsRanchi

राउरकेला-जयनगर ट्रेन 25 फरवरी से सप्ताह में तीन दिन चलेगी

Ranchi : राउरकेला-जयनगर ट्रेन 25 फरवरी से चलेगी. रेलवे बोर्ड की ओर से इसकी अनुमति दे दी गयी है. रांची रेल मंडल की ओर से इसकी जानकारी देते हुए बताया गया कि दो जोड़ी ट्रेन को इस दौरान अनुमति दी गयी है. जो राउरकेला से जयनगर तक चलेगी.

दोनों तरफ से ट्रेन सप्ताह में तीन दिन चलेगी. रेल मंडल की मानें तो ट्रेन संख्या 08605 राउरकेला-जयनगर 25 फरवरी से चलेगी. जो राउरकेला से प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को चलायी जायेगी. वहीं ट्रेन संख्या 08606 जयनगर-राउरकेला ट्रेन 26 फरवरी से चलेगी. जयनगर से प्रत्येक बुधवार, शुक्रवार, रविवार को चलायी जायेगी.

इसे भी पढ़ें : पारा शिक्षकों की मांगों पर मुख्यमंत्री अगली बैठक में लेंगे फैसला

क्या है समय

ट्रेन संख्या 08605 राउरकेला से पांच बजे खुलेगी. वहीं हटिया से रवाना 8.05, रांची से प्रस्थान 08.30, मूरी से प्रस्थान 10.40 पर होगी. यह ट्रेन अगले दिन 11.25 बजे जयनगर पहुंचेगी.

ट्रेन संख्या 08606 जयनगर से शाम 7.30 में प्रस्थान करेगी. मूरी से रवाना सुबह 08.45 में होगी. रांची से प्रस्थान 10.20 में और हटिया से प्रस्थान 10.40 में करेगी. यह ट्रेन राउरकेला दोपहर 2:30 में पहुंचेगी.

रेल मंडल से जानकारी दी गयी कि ट्रेन में सामान्य यान 2, साधारण बोगी 4, स्लीपर 06 व तृतीय श्रेणी वातानुकूलित की 02 बोगियां होंगी. बात दें कि लंबे समय से राउरकेला-जयनगर ट्रेन चलने की मांग की जा रही थी. जिसे अब रेलवे बोर्ड ने मंजूरी दी.

इसे भी पढ़ें : हाइस्कूल शिक्षक परीक्षा के चयनित अभ्यर्थियों ने मंत्री मिथिलेश ठाकुर का आवास घेरा, किया हंगामा

Related Articles

Back to top button