
Giridih: पीरतांड़ थाना क्षेत्र के महादेवडीह गांव में जमीन विवाद में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई है. घटना मंगलवार की है. जहां पुरानी रंजिश में दो परिवारों के बीच हिंसक झड़प हो गई. जिसमें 51 वर्षीय राजेन्द्र स्वर्णकार और उनके दोनो बेटे संजय और संदीप कुमार घायल हो गए. उनमें से राजेन्द्र की मौत इलाज के दौरान हो गई. जबकि दोनों का इलाज अस्पताल में चल रहा है. घटना के बाद से आरोपी फरार बताए जा रहे हैं.
इसे भी पढ़ें : रांची के अपर बाजार की दुकानों पर फिलहाल कार्रवाई नहीं, ट्रिब्यूनल ने निगम से मांगा नक्शा
जानकारी के अनुसार दो दिन पहले ही मृतक ने अपने सगे भाइयों पर घर में घुसकर चोरी करने का आरोप लगाकर थाना में शिकायत दर्ज करायी थी. इस हत्या में मृतक के पिता कैलाश स्वर्णकार का नाम भी सामने आ रहा है. बताया जा रहा है कि सुमन स्वर्णकार, सुजीत स्वर्णकार, अजीत स्वर्णकार अपने पिता के साथ मंगलवार दोपहर 12 बजे महादेवदीह गांव के उस घर में पहुंचे जहां उनका चौथा बेटा राजेन्द्र अपने परिवार के साथ रह रहा था. यह वही घर है जिसको लेकर भाईयों के बीच वर्षों से विवाद चला आ रहा है.
इन लोगों ने घर में घुसते ही राजेंद्र समेत उसके बड़े बेटे संजय के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया. इस दौरान सभी आरोपी तलवार लिए हुए थे. राजेन्द्र की पत्नी ने जब देखा की उसके ससुर अपने बेटों के साथ उसके पति और बड़े बेटे संजय को मार रहे हैं. तो उसने अपने छोटे बेटे संदीप को बुला ली. इसके बाद दोनो और से जमकर मारपीट हुई. जिसमे राजेंद्र और संजय के सिर पर तलवार से गंभीर चोट लगने के बाद दोनो वहीं गिर पड़े. घटना की जानकारी मिलने पर पीरटांड़ थाना पुलिस घटनास्थल पहुंची. और दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया. जहां चिकित्सक ने राजेंद्र को मृत घोषित कर दिया. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.
इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर: दुकानदारों के विरोध के बाद टला दीनानाथ पांडेय की प्रतिमा स्थापना के लिए भूमिपूजन




