
Giridih : गिरिडीह में बगोदर थाना अंतर्गत तुकतुको गांव में शनिवार को केबल तार बदलने के क्रम में तीन मजदूर बिजली की चपेट में आने से झुलस गए. ग्रामीणों की मदद से तीनों को बगोदर अस्पताल पहुंचाया गया. जहां चिकित्सकों ने किशोर दास नामक मजदूर को मृत घोषित कर दिया. गंभीर रूप से घायल मजदूर हुलास दास और फूलचंद दास को बेहतर इलाज के लिए डुमरी स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
इसे भी पढ़ें- सकलदेव सिंह हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामाधीर सिंह हुए बरी
प्रशासन से मुआवजे की मांग
बगोदर के पूर्व विधायक और भाकपा माले नेता विनोद सिंह ने अस्पताल जाकर घायल मजदूरों का हालचाल लिया. उन्होंने प्रशासन ने मृतक मजदूर के परिजनों को उचित मुआवजा देने के साथ घायलों के इलाज के लिए भी सहायता राशि देने की मांग की. माले नेता पवन महतो, जिला परिषद सदस्य पूनम महतो, तेजनारायण पासवान समेत गांव के मुखिया ने भी जिला प्रशासन से पीड़ितों को सहयोग देने की मांग की है.
इसे भी पढ़ें- नौ जिले के पानी में घुल रहा जहर ! फ्लोराइड, आर्सेनिक व शीशा की मात्रा WHO के मानकों से ज्यादा
इसे भी पढ़ें- मसानजोर : बांध पर अधिकार की बात तो छोड़िये, करार तक पूरा नहीं किया बिहार, झारखंड और बंगाल सरकार ने
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




