JharkhandNEWSRanchi

रांची में सेना की जमीन समेत अन्य भूमि घोटाले के मामले में आरोपियों की रिमांड अविधि बढ़ी, ईडी और पांच दिनों तक करेगी पूछताछ

Ranchi: रांची में सेना की जमीन समेत भूमि घोटाले के मामले में गिरफ्तार 7 आरोपियों से ईडी और 5 दिनों तक  पूछताछ करेगी. इससे पहले 15 अप्रैल को कोर्ट ने आरोपियों को 4 दिनों की रिमांड पर ईडी को सौंपा था. इससे पहले ईडी के विशेष न्यायाधीश दिनेश राय की कोर्ट मैं सभी 7 आरोपियों की पेशी हुई. ईडी की ओर से अधिवक्ता शिवकुमार काका ने आरोपियों से पूछताछ के लिए फिर 5 दिनों की रिमांड का आग्रह कोर्ट से किया था.

 

बीते शुक्रवार को ईडी ने सेना भूमि घोटाले के सात लोगों को कोर्ट में पेश किया था. जिसके बाद आरोपी प्रदीप बागची, बड़गाई अंचल के सीआई भानु प्रताप प्रसाद, अफसर अली, इम्तियाज अहमद, तलहा खान, फैयाज खान और  सद्दाम हुसैन को जेल भेज दिया गया था कोर्ट में पेश किया गया. जहां से सभी को न्यायिक हिरासत में लेते हुए बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा भेज दिया गया था. बीते गुरुवार को ईडी ने सुबह 6 बजे से ही बरियातू स्थित आर्मी जमीन घोटाले मामले में छापेमारी शुरू की थी, जो देर रात तक चलती रही थी. मामले को लेकर रांची के डीसी रह चुके छवि रंजन के रांची स्थित सरकारी आवास और जमशेदपुर कदमा स्थित निजी आवास पर भी छापेमारी का काम ईडी ने किया. ईडी ने करीब 22 ठिकानों पर यह छापेमारी का काम किया.

Related Articles

Back to top button