
Ranchi: राज्यसभा सांसद धीरज साहू, साहिबगंज डीसी रामनिवास यादव और आर्किटेक्ट विनोद सिंह शनिवार को सुबह ईडी कार्यालय पहुंचे. जहां अलग-अलग मामलो में इनसे पूछताछ हो रही है. विनोद सिंह से इडी के अधिकारी व्हाट्सएप चैट मामले में पूछताछ कर रहे हैं. हालांकि विनोद से शुक्रवार को ईडी ने पूछताछ किया था लेकिन लंबी पूछताछ करने के बाद देर शाम छोड़ दिया था. शनिवार को एक बार फिर विनोद सिंह से इडी व्हाट्सएप चैट मामले में पूछताछ कर रही है. आपको बता दें कि इडी के अधिकारियों ने विनोद सिंह के ठिकाने से बरामद कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से कई महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं. जिसके आधार पर ईडी पूछताछ कर रही है.

ईडी ऑफिस पहुंचे साहिबगंज डीसी
साहिबगंज डीसी रामनिवास यादव भी इडी कार्यालय पहुंच गए हैं. आपको बता दें कि ईडी के छापेमारी के दौरान कैश समेत अवैध गोली बरामद हुए थे. जिसके बाद इडी के अधिकारियों ने समन जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया था, लेकिन समन जारी होने के बावजूद साहिबगंज डीसी रामनिवास यादव नहीं आ रहे थे.
सांसद धीरज साहू भी इडी कार्यालय पहुंचे
राज्यसभा सांसद धीरज साहू भी कार्यालय पहुंच गए हैं. इडी कार्यालय में राज्यसभा धीरज साहू, साहिबगंज डीसी रामनिवास यादव और विनोद सिंह से इडी के अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं.




