
Amravati (Andhra Pradesh): एक ओर जहां लोकसभा चुनाव 2019 का एग्जिट पोल बीजेपी और एनडीए के लिए खुशखबरी लेकर आया है.
अमूमन हर एग्जिट पोल में एनडीए को बहुमत मिलता दिख रहा है. वहीं दूसरी ओर पूर्व बीजेपी नेता और मौजूदा उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने एग्जिट पोल गलत बताया है.
इसे भी पढ़ेंःएग्जिट पोल पर भड़का विपक्षः कांग्रेस ने नकारा तो ममता ने कहा- अटकलबाजी
रविवार को एग्जिट पोल के बारे में उन्होंने कहा कि ये वास्तविक परिणाम नहीं हैं. उपराष्ट्रपति ने कहा, ‘एग्जिट पोल वास्तविक परिणाम नहीं होते. हमें यह समझना चाहिए. 1999 से अधिकतर एग्जिट पोल गलत हुए.’
नायडू ने गुंटुर में शुभचिंतकों को अनौपचारिक बैठक में संबोधित किया. यहां उन्होंने उपराष्ट्रपति का अभिनंदन किया. मौजूदा आम चुनाव का संदर्भ देते हुए उन्होंने कहा कि हर पार्टी (अपनी जीत के बारे में) आश्वस्त रहती है.
उन्होंने कहा, ‘(मतगणना के दिन) 23 तारीख तक हर कोई अपने आत्मविश्वास का प्रदर्शन करता है. इसका कोई आधार नहीं होता. इसलिए हमें 23 तक इंतजार करना चाहिए.’
नायडू ने कहा, ‘देश और राज्य को एक कुशल नेता और स्थिर सरकार की जरूरत होती है, चाहे जो हो. बस इतना ही.’ उपराष्ट्रपति ने कहा कि समाज में बदलाव राजनीतिक दलों में बदलाव के साथ होना चाहिए.
इसे भी पढ़ेंःExit Polls 2019 : भाजपा फिर से बना सकती है सरकार, एनडीए को 300 से ज्यादा सीटें मिलने के आसार




