Ranchi

रिसालदार बाबा मुसाफिरखाना में लोगों को लगायी गयी वैक्सीन

Ranchi: रिसालदार बाबा मुसाफिरखाना डोरंडा में मुफ्त वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन किया. कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में दरगाह कमेटी एवं वार्ड पार्षद -45 नसीम गद्दी उर्फ पप्पू गद्दी ने संयुक्त रूप से लोगों के लिए को-वैक्सीन और कोवीशिल्ड दोनो वैक्सीन की व्यवस्था कराई.

दरगाह कमेटी के सदर हाजी अब्दुल रऊफ गद्दी मौजूद रहे. दरगाह कमेटी के प्रवक्ता प्रोफेसर जावेद अहमद खान ने बताया कि निकट क्षेत्र के बहुत सारे पुरुषों और महिलाओं ने वैक्सीन लगवायी. दरगाह परिसर में वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन आगे भी जारी रहेगा.

मौके पर दरगाह कमेटी के जनरल सेक्रेटरी मोहम्मद फारुख,उपाध्यक्ष हाजी जाकिर हुसैन, उपसचिव शोएब अंसारी, अली अहमद के अलावा शहरे काजी मसूद फरीदी, मोहम्मद काजिम कुरेशी, बबलू पंडित मंजूर हबीबी, गुलाम ख्वाजा,संपा गद्दी, साजिद गद्दी, इकबाल राइन मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें :IPL 2021 : फ्रेंचाइजियों में रिप्लेसमेंट के तौर पर और खिलाड़ी हुए शामिल, देखें फाइनल लिस्ट

Related Articles

Back to top button