
Koderma/Giridih/Chatra/Ramgar जेपीएससी प्रतियोगिता परीक्षा 2021 को कोडरमा जिलांतर्गत शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त तरीके से संपन्न कराने के संबंध में उपायुक्त आदित्य रंजन एवं पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव के द्वारा जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया. उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक के द्वारा अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र की जांच की गई. उन्होंने एक एक कर आने वाले कई अभ्यर्थियों का प्रवेश पत्र एवं अन्य कागजात की जांच की. कोडरमा जिले में झारखंड लोक सेवा आयोग संयुक्त सैनिक सेवा प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा 2021 विभिन्न केंद्रों पर कदाचार मुक्त संपन्न हुई.
गिरिडीह में कदाचार मुक्त परीक्षा का आयोजन
सातवी जेपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा रविवार को गिरिडीह में कदाचार मुक्त माहौल में संपन्न हुई. परीक्षा की हर गतिविधियों पर उपायुक्त राहुल सिन्हा खुद नजर रखे हुए थे. जिले में 55 परीक्षा केंद्र बनाये गये थे. परीक्षा में 16 हजार 536 परीक्षार्थियों में से 12 हजार 794 परीक्षार्थी शामिल हुए थे.
चतरा में सफलतापूर्वक संपन्न हुई जेपीएससी की परीक्षा
चतरा जिले में रविवार को सफलता पूर्वक झारखण्ड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की परीक्षा सम्पन्न हुई. जिले में कुल 42 परीक्षा केंद्र बनाये गये थे. जिनमें कुल 7970 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दिया. इनमें प्रथम पाली में 6512 परीक्षार्थी एवं द्वितीय पाली में 6507 परीक्षार्थी ने परीक्षा दिया. उपायुक्त अंजली यादव एवं पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन के दिए निर्देश पर परीक्षा केंद्रों पर प्रतिनियुक्त मेजिस्ट्रेट/ केन्द्राधीक्षक/ पुलिसकर्मियों समेत अन्य ने उत्तरदायित्व पूर्ण भूमिका निभाते हुए सफल परीक्षा के आयोजन में अहम भूमिका निभाई.
रामगढ़ जिले के 38 परीक्षा केंद्रों पर सातवीं जेपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा संपन्न
रविवार को रामगढ़ जिले के अलग-अलग प्रखंडों के 38 केंद्रों पर सातवीं जेपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा संपन्न हुई. कदाचार मुक्त एवं शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा के आयोजन हेतु उपायुक्त माधवी मिश्रा के निर्देश पर सभी प्रशासनिक तथा पुलिस अधिकारियों, केंद्र अधीक्षकों ने हर छोटी सी छोटी बात पर भी पैनी नजर रखी गयी थी. कुल 9765 परीक्षार्थियों में प्रथम पाली में 7911 एवं द्वितीय पाली में 7903 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में हिस्सा लिया.




