DhanbadJharkhandLead NewsRanchi

दिवंगत जज उत्तम आनंद की पत्नी कीर्ति सिन्हा को अनुकंपा पर सहायक निबंधक के पद पर मिलेगी नौकरी

Dhanbad: धनबाद के तत्कालीन अपर जिला न्यायाधीश मृतक उत्तम आनंद के आश्रित पत्नी कीर्ति सिंह को सहायक निबंधक ,गैर न्यायिक पद में अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति की मंजूरी दी गई और राजपत्रित एक पद के सृजन की स्वीकृति दी गई. उन्हें मासिक 1,17,214 रुपये वेतन दिया जाएगा. इसमें महंगाई, मकान किराया, चिकित्सा, परिवहन भत्ता शामिल है. इसमें सालाना 14.7 लाख से अधिक खर्च होने का आकलन है.

कीर्ति सिन्हा के मामले में सहायक निबंधक (गैर न्यायिक) का पद सृजन विशेष परिस्थिति में किया गया है, जो उनकी सेवानिवृति या पद त्याग के पश्चात उक्त पद स्वत: समाप्त हो जाएगा. सरकार ने किसी और मामले के लिए इसे उदाहण नहीं माना है.

बता दें  कि एडीजे उत्तम आनंद की मौत सुबह जॉगिंग करने के दौरान एक टेंपो के धक्का मार देने से हो गयी थी. जिसकी अभी सीबीआई जांच चल रही है. झारखंड हाई कोर्ट इस मामले को देख रहा है.

Related Articles

Back to top button