
Ranchi : अंग्रेजी से एमए सफलतापूर्वक पास करने के बाद छात्रों से अपेक्षा है कि वो अपने ज्ञान को अन्य क्षेत्रीय और जनजातीय भाषा के साहित्य के प्रचार-प्रसार में लगायें. ये अंग्रेजी साहित्य के छात्र द्वारा समाज के लिए असली पे-बैक होगा. क्योंकि विश्वविद्यालय से उच्च डिग्री लेकर जब आप अपने गांव-घर लौटते हैं तो समाज आपसे काफी अपेक्षा रखता है.
डॉ श्यामा प्रसाद विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ एसएन मुंडा एमए अंग्रेजी के प्रथम बैच के विदाई समारोह के दौरान छात्रों को संबोधित कर रहे थे. मौके पर उपस्थित विश्वविद्यालय की डीएसडब्ल्यू डॉ नमिता सिंह, रजिस्ट्रार डॉ अजय कुमार चौधरी, फिनांस ऑफिसर डॉ एएन ओझा, परीक्षा नियंत्रक डॉ एके प्रधान, डॉ पीपी महतो, डॉ आइएन साहू, डीन डॉ अशोक महतो, एनसीसी ऑफिसर डॉ गणेश चंद्र बास्के ने भी संबोधित किया. विभागाध्यक्ष डॉ विनय भरत ने सभी छात्रों फाइनल मार्क्सशीट दी और भविष्य में शोध के क्षेत्र में आने के लिए ओरिएंट और प्रेरित किया. मौके पर विभाग के शिक्षक डॉ पीयूष बाला, संजीत बारला, नम्रता, स्टाफ सौरभ, प्रवर व अजय मौजूद थे.
एमए अंग्रेजी की दूसरी लिस्ट जारी
डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर अंग्रेजी विभाग ने एकेडमिक इयर 2020-22 में एडमिशन की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है. इसके अंतर्गत ओपन कैटेगरी में 63 %,एसटी में 60% में एससी में 56% बीसी वन और बीसी टू में 62% और इब्ल्यूएस में 56% कट ऑफ जारी किया गया है. एडमिशन लेने की आखिरी तिथि 22 दिसंबर है. लिस्ट में जिन स्टूडेंट्स का नाम आ चुका है वे आवश्यक दस्तावेज के साथ एडमिशन ले सकते हैं. विस्तृत जानकारी वेबसाइट www.dspmuranchi.ac.in पर जाकर प्राप्त कर सकते हैं.




