Crime NewsJharkhandRanchi

मानव तस्कर ने बच्ची को चैटिंग के जरिये फंसाया, बाहर ले जाने की कोशिश में बस स्टैंड से धराया

Ranchi: रांची पुलिस ने एक ऐसे मानव तस्कर गिरफ्तार किया है जो ग्रामीण क्षेत्र की लड़कियों को बहला-फुसलाकर महानगरों में लेकर जा रहा था.
रांची के दशम फॉल थाना क्षेत्र की पुलिस की सक्रियता से बिहार मुजफ्फरपुर का ट्रैफ़िकर खादगढ़ा बसस्टैंड से दबोचा गया. दशम फॉल थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग को उसने लगातार फोन से चैटिंग कर बहला-फुसलाकर खादगढ़ा बसस्टैंड बुलाया और बिहार

इसे भी पढ़ें :ट्रक और हाइवा में सीधी टक्कर, एक की मौत, दो घायल

रवाना होने वाला था, तभी बस स्टैंड में ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों की नजर उस पर पड़ी. वह नाबालिग से उम्र में काफी बड़ा था.
पुलिस जब नाबालिग बच्ची से मिली तो उसने भी पुलिस को बताया कि जिसने यहां बुलाया वो गलत आदमी लग रहा है. पुलिस मौके से नाबालिग को सुरक्षित वापस दशम फॉल थाना ले गयी. वहीं तस्कर को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.

इसे भी पढ़ें :उच्च शिक्षा का इस्तेमाल समाज को बेहतर बनाने में करें : वीसी

Related Articles

Back to top button