
Jamshedpur: जमशेदपुर के गोलमुरी स्थित रिफ्यूजी कॉलोनी निवासी नीता अरोड़ा से साइबर ठगों ने बिजली बिल बकाया का झांसा देकर खाते से 49,600 रुपए की अवैध निकासी कर ली. इस संबंध में नीता ने बिष्टुपुर स्थित साइबर थाना में लिखित शिकायत की है. नीता ने साइबर पुलिस को बताया है कि मंगलवार को उसे 8274931365 नंबर से मैसेज आया. मैसेज में लिखा था कि बिजली बिल बकाया होने पर आज बिजली काट दी जाएगी. 6297121321 पर संपर्क करें. संबंधित नंबर पर संपर्क करने पर बताया गया कि बिल अपडेट नहीं है, 10 रुपए का ऑनलाइन पेमेंट करने से बिल अपडेट हो जायेगा.
इससे पहले क्विक सपोर्ट ऐप डाउनलोड करना होगा. ऐप डाउनलोड करने के बाद कार्ड से 10 रुपए का पेमेंट करते ही थोड़ी देर बाद ओटीपी प्राप्त हुआ और खाते से चार बार में कुल 49,600 रुपए की अवैध निकासी हो गई. फिलहाल साइबर पुलिस मामले की जांच कर रही है.
ये भी पढ़ें- Jamshedpur: होटल कैनालाइट की छत से गिरकर घायल हुए मजदूर की इलाज के दौरान मौत




