
Delhi/Ranchi: यूपीएससी की सिविल सेवा मुख्य परीक्षा अगले वर्ष आठ से 17 जनवरी तक होगी. संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2020 का शेड्यूल जारी किया है. गौरतलब है कि प्रारंभिक परीक्षा 4 अक्तूबर 2020 को हुई थी. जिसका रिजल्ट 23 अक्तूबर को प्रकाशित हुआ था. इसमें सफल परीक्षार्थी 11 नवंबर तक मुख्य परीक्षा के लिए डिटेल्ड एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं. कोविड 19 और लऑकडाउन के कारण इस बार यूपीएससी की सिविल सेवा की प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा में देर हुई.
इसे भी पढ़ें:अपना टाइम आयेगा, इस उम्मीद से ‘apna App’ पर रोजगार ढूंढ रहे रांची के 53 हजार युवा
आठ जनवरी को निबंध, नौ को होगा सामान्य अध्ययन की पेपर
आठ जनवरी निबंध विषय की परीक्षा होगी. इस दिन दूसरी पाली में कोई परीक्षा नहीं है. नौ जनवरी को सामान्य अध्ययन एक और दूसरी पाली में सामान्य अध्ययन दो की परीक्षा ली जायेगी. 10 जनवरी को सामान्य अध्ययन 3 और दूसरी पाली में सामान्य अध्ययन 4 की परीक्षा ली जायेगी. 16 जनवरी भारतीय भाषा और दूसरी पाली में अंग्रेजी की परीक्षा ली जायेगी. 17 जनवरी वैकल्पिक विषय पेपर 1 और दूसरी पाली में वैकल्पिक विषय पेपर 2 की परीक्षा ली जायेगी.
इसे भी पढ़ें:अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव : जीत की दहलीज पर बाइडेन, हिंसा की आहट, सीक्रेट सर्विस ने सुरक्षा बढ़ा दी




