Jobs

यूपीएससी ने विभिन्न पदों के लिए मांगा आवेदन, 10 जनवरी तक करें आवेदन

Ranchi : संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने एसोसिएसट प्रोफेसर, सीनियर लेक्चरर और स्पेशलिस्ट (मेडिसिन और ऑफ्थाल्मोलॉजी) के लिए आवेदन मांगा है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार उपरोक्त पदों के लिए 10 जनवरी 2019 तक यूपीएससी के वेबसाइट (https://upsconline.nic.in) में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. सभी पदों के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु अलग-अलग निर्धारित की गयी है.

पदों का विवरण :

1.वेटनरी सर्जन – पद : 01

योग्यता

– मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से वेटनरी साइंस और एनिमल हस्बेंड्री में स्नातक डिग्री

– संबंधित क्षेत्र में 3 वर्ष का कार्यानुभव

– उम्मीदवार का वेटनरी कौंसिल ऑफ इंडिया या स्टेट वेटनरी काउंसिल में रजिस्ट्रेशन हो

अधिकतम आयु – 38 वर्ष

2.एसोसिएट प्रोफेसर/सीनियर लेक्चरर – पद 01

योग्यता

– द्वितीय श्रेणी के साथ एमएड हो, साथ ही पांच वर्ष का टीचिंग का अऩुभव

अधिकतम आयु – 35 वर्ष

3.स्पेशलिस्ट ग्रेड – III (मेडसिन) पद – 05

योग्यता

– एमबीबीएस होने के साथ ही संबंधित स्पेशिएलिटी या सुपर स्पेशिएलिटी में पीजी डिग्री या पीजी डिप्लोमा (डॉक्टर ऑफ़ मेडिसिन मेडिसिन, मेडिसिन या जनरल मेडिसिन) हो. इसके अलावा पीजी डिग्री धारकों के पास 3 वर्ष और पीजी डिप्लोमा धारकों के लिए 5 वर्ष का कार्यानुभव हो.

अधिकतम आयु – 40 वर्ष

 

4.स्पेशलिस्ट ग्रेड – III (ऑप्थाल्मोलॉजी) पद – 05

 

योग्यता

–  एमबीबीएस होने के साथ ही संबंधित स्पेशिएलिटी या सुपर स्पेशिएलिटी में पीजी डिग्री या पीजी डिप्लोमा (मास्टर ऑफ सर्जरी, ऑप्थाल्मोलॉजी), डॉक्टर ऑफ मेडिसिन (ऑप्थाल्मोलॉजी), डिप्लोमा इन ऑप्थाल्मोलॉजी या डिप्लोमा इन ऑप्थाल्मिक मेडिसिन एंड सर्जरी) हो.

– इसके अलावा पीजी डिग्री धारकों के पास 3 वर्ष और पीजी डिप्लोमा धारकों के लिए 4 वर्ष का कार्य अनुभव होना चाहिए.

अधिकतम आयु – 40 वर्ष

4. फंक्शनल मैनेजर (क्रेडिट), पद – 1

योग्यता

– इकोनॉमिक्स, कॉमर्स, बिजनेस स्टडी में स्नातक डिग्री, साथ ही 1 वर्ष का कार्यानुभव

अधिकतम आयु – 35 वर्ष

चयन प्रक्रिया

शॉर्टलिस्ट किये गये उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाना है. हालांकि इंटरव्यू से पहले रिक्रूटमेंट टेस्ट भी किया जा सकता है.

–              इंटरव्यू 100 अंकों का निर्धारित है. अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 50 अंक, ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 45 अंक, एससी/एसटी/दिव्यांगों को 40 अंक लाना अनिवार्य होगा.

 

आवेदन शुल्क

– 25 रूपये निर्धारित है. यह शुल्क एसबीआई की किसी भी शाखा या एसबीआई नेट बैंकिंग से किया जा सकता है.

– इसके साथ उम्मीदवार क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, विजा कार्ड से भी शुल्क अदा कर सकते है. एससी, एसटी और महिलाओं के लिए कोई शुल्क नहीं है.

इसे भी पढ़ें – रघुवर सरकार में पब्लिसिटी प्रायोरिटी : विकास योजनाओं के बजट का 60 फीसदी और प्रचार के बजट का 89.3 फीसदी खर्च

इसे भी पढ़ें – “बेदाग” के विज्ञापन वाले अखबारों में ही भ्रष्टाचार की खबरें, फिर रघुवर सरकार बेदाग कैसे!

Related Articles

Back to top button