Crime NewsJharkhandKoderma

चोरी की सात मोटरसाइकिल के साथ तीन गिरफ्तार

Koderma: कोडरमा पुलिस ने तीन लोगों को चोरी की सात मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है. इस बाबत मिली जानकारी के अनुसार कोडरमा थाना प्रभारी इंदुभूषण कुमार के नेतृत्व में डोमचांच पुलिस के सहयोग से सात बाइक बरामद किया गया है. वहीं मौके से अमित कुमार यादव, उम्र 19 वर्ष, पिता आनंद यादव, अभय कुमार उम्र 19 वर्ष पिता देव कुमार यादव दोनों सपही, डोमचांच और विकाश कुमार यादव, उम्र 18 वर्ष, पिता बिनोद यादव, डोमचांच को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है.

ज्ञात हो कोडरमा थाना क्षेत्र में बीते दिनों कई मोटरसाइकिल की चोरी हुई थी. वहीं कोडरमा थाना में जब्त बरामद मोटरसाइकिल की शिनाख्त की जा रही है.

इसे भी पढ़ें:1 अगस्त से आधार को मतदाता सूची से जोड़ने का काम होगा शुरू

Related Articles

Back to top button