JharkhandRanchi

गोस्सनर कॉलेज के विद्यार्थियों की शॉर्ट फिल्म को बॉलीवुड फिल्म एडिटर दिलीप देव ने सराहा, अपने अनुभव साझा किये

Ranchi : गोस्सनर कॉलेज के मास कम्युनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन विभाग में 23 जुलाई को फिल्म निर्माण से संबंधित एक विशेष सेशन का आयोजन हुआ. इस सेशन में बॉलीवुड फिल्म एडिटर दिलीप देव, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर मधुमिता राय बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुईं. दिलीप देव सलमान खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘वांटेड’ के एडिटर रह चुके हैं. अतिथियों ने विद्यार्थियों के साथ फिल्म जगत से जुड़े अपने अनुभवों को साझा किया. विशेष सेशन में विद्यार्थियों द्वारा बनायी गयी शॉर्ट फिल्म एस्टर्न और विज्ञापनों की उनलोगों ने स्क्रीनिंग भी की और इसका विश्लेषण भी किया.

विद्यार्थियों द्वारा बनायी गयी शॉर्ट फिल्म को अतिथियों ने सराहा. स्क्रीनिंग की गयी फिल्मों के विभिन्न पहलुओं पर विद्यार्थियों के साथ चर्चा की. फिल्मों में करियर की संभावनाओं पर विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया. क्षेत्रीय फिल्मों के बदलते स्वरूप की भी जानकारी दी.

इसे भी पढ़ें:ओलंपियन सलीमा टेटे को दुनिया के सामने लानेवाले हॉकी सिमडेगा के पूर्व उपाध्यक्ष सुमेश्वर प्रसाद का निधन

डायरेक्टर दिलीप देव और प्रोड्यूसर मधुमिता राय ने विद्यार्थियों से यूट्यूब पर अपलोड हुई उनकी हिंदी फिल्म ‘अनवांटेड’ को देखने और साथ ही इस फिल्म को सपोर्ट करने के लिए कहा. उन्होंने कहा कि इसके आगे आने वाले प्रारूपों में विद्यार्थियों को शामिल किया जाएगा. इस फिल्म को बनने के विभिन्न तत्वों के साथ फिल्म शूटिंग के विभिन्न अनुभवों को साझा किया.

संगीतकार और गायक आशीष मुंडरी, साबिर अमन किस्पोट्टा और डेनिएल बरला की ओर से विभिन्न भाषाओं के गीतों की प्रस्तुति दी गई. अतिथियों द्वारा गोस्सनर कॉलेज की प्रो इंचार्ज प्रोफेसर इलानी पूर्ति के साथ फिल्म निर्माण, कॉलेज के वीडियो प्रोडक्शन टीम सहित अन्य बिंदुओं पर चर्चा की गई. सेशन का संचालन रूपाली दास ने किया.

इस सेशन में कोर्स को-ऑर्डिनेटर प्रो आशा केरकेट्टा, प्रो महिमा गोल्डन, प्रो अनुज कुमार, प्रो संतोष कुमार एवं विभाग के सभी विद्यार्थी मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें:बीएयू के दैनिक कर्मचारियों को जल्द मिलेगा पीएफ का लाभ, संघ ने कहा अंतिम चरण में प्रक्रिया

Related Articles

Back to top button