DhanbadJharkhand

ओवरमैन की परीक्षा पास करने वाले छात्रों का हंगामा, कहा- चार माह बाद भी नहीं मिल रहा सर्टिफिकेट

Dhanbad : डीजीएमएस मुख्यालय में ओवरमैन की परीक्षा पास करने वाले छात्रों ने जमकर हंगामा किया. हंगामा कर रहे छात्र पिछले चार महीने से सर्टिफिकेट के लिए डीजीएमएस मुख्यालय का चक्कर लगा रहे हैं लेकिन इतना वक्त बीत जाने के बाद भी छात्रों को सर्टिफिकेट नहीं मिल पाया है.

हंगामा कर रहे छात्रों ने बताया कि एनसीएल द्वारा ओवरमैन के पद के लिए वैकेंसी निकाली गयी है. आवेदन करने की अंतिम तिथि 24 मार्च है. अब बगैर सर्टिफिकेट के भला आवेदन करना किस प्रकार से मुमकिन है.

इसे भी पढ़ें- तबरेज अंसारी की पत्नी ने विधानसभा पहुंच सरकार से मांगी नौकरी, बोले रणधीर – ये सरकार नहीं सर्कस है

मानसिक तनाव से गुजर रहे हैं छात्र

छात्रों ने डीजीएमएस के अधिकारियों पर सर्टिफिकेट देने के सवाल पर टाल-मटोल की नीति अपनाने का आरोप लगाया. छात्रों को अब यह चिंता सता रही है कि समय पर सर्टिफिकेट नहीं मिला तो उन्हें नौकरी से वंचित होना पड़ेगा. ऐसी परिस्थिति में छात्र मानसिक तनाव से गुजर रहे हैं.

छात्रों ने पांच साल लगन के साथ माइनिंग की पढ़ाई की. अब जब उस पढ़ाई के उपयोग करने का समय आया तो डीजीएमएस गंभीरता नहीं दिखा रहा है. पूछने पर हर बार नये बहाने बनाये जाते हैं. अब हम लोग डीजीएमएस के बहानों से तंग आ चुके हैं.

इसे भी पढ़ें- पूर्व सीएम रघुवर दास के खिलाफ पथ निर्माण विभाग में जांच को लेकर बनी समिति, बीजेपी ने किया हंगामा

जल्द उठाया जाए ठोस कदम, नहीं तो करेंगे उग्र आंदोलन

छात्र लगातार चार महीने से सर्टिफिकेट के लिए डीजीएमएस मुख्यालय का चक्कर काट रहे हैं. डीजीएमएस आने पर अधिकारियों द्वारा नये-नये बहाने बनाये जाते हैं. वहीं छात्रों ने कहा कि जल्द इस मामले में डीजीएमएस मुख्यालय कोई ठोस कदम नहीं उठाता है तो हम लोग उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे.

उन्होंने कहा कि सिर्फ आश्वासन देने से काम नहीं चलेगा. हमलोगों को समय पर सर्टिफिकेट देना होगा. उन्होंने कहा कि सर्टिफिकेट नहीं मिलने के कारण उनके भविष्य पर प्रश्न चिह्न लग गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button