Crime NewsGiridih

गिरिडीह में किसान की हत्या के बाद हंगामा, ग्रामीणों को पुलिस ने खदेड़ा, मची अफरातफरी

हंगामे के बाद पुलिस ने तीन ग्रामीणों को लिया हिरासत में

Giridih : गिरिडीह के बेंगाबाद में किसान की हत्या की घटना के बाद गुरुवार की सुबह घटनास्थल केंदुआगढ़ा में ग्रामीणों जमकर हंगामा किया. हंगामा कर रहे ग्रामीण इस दौरान खोजी कुत्तों को बुलाकर इस हत्याकांड का खुलासा करने की मांग कर रहे थे. लिहाज़ा, ग्रामीणों ने किसान के शव को उठाने से विरोध कर रहे थे. ग्रामीणों के विरोध की जानकारी मिलने के बाद कई वरीय अधिकारी भी घटनास्थल पहुंचे. ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया. मगर, ग्रामीण नहीं माने. इसके बाद पुलिस को मृतक के शव को कब्जे में लेने के लिए पुलिस को बलप्रयोग करना पड़ा. इससे कुछ देर के लिये अफरातफरी मची रही.

इस बीच जानकारी मिलने के बाद पूर्व विधायक जयप्रकाश वर्मा भी घटनास्थल पहुंचे. ग्रामीणों से बात किया. इसके बाद पूर्व विधायक ने अधिकारियों से भी बात की. पूर्व विधायक ने आक्रोशित ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत किया. इस घटना के बाद बेंगाबाद पुलिस ने संदेह के आधार पर मृतक के तीन रिश्तेदारों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है. जिसमें सुखदेव महतो, शंकर महतो और गणेश महतो शामिल हैं. माहौल सामान्य होने के बाद पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा. फिलहाल हत्या का कारण जमीनी विवाद के रूप में सामने आ रहा है.

Related Articles

Back to top button