
Shrinagar: जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ सेना की कार्रवाई जारी है. राज्य के शोपियां जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच शनिवार सुबह मुठभेड़ होने की खबर है.
बताया जा रहा है कि इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया है. हालांकि, मारे गये दहशतगर्दों की पहचान नहीं हो पायी है.
इसे भी पढ़ेंःविवादित बयान पर आजम खां को रमा देवी से मांगनी होगी माफी, नहीं तो कार्रवाई संभव
Jammu & Kashmir: Exchange of fire begins between terrorists and security forces at Bona Bazaar area of Shopian; more details awaited. pic.twitter.com/KzrSspECxq
— ANI (@ANI) July 27, 2019
मुठभेड़ की जानकारी देते हुए पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दक्षिण कश्मीर जिले के बोना बाजार क्षेत्र में आतंकवादियों के मौजूद होने की पुख्ता जानकारी मिली थी. जिसके के बाद सुरक्षा बलों ने क्षेत्र का घेराव करके तलाश अभियान शुरू किया.
उन्होंने बताया कि तलाश के दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलियां चलाईं, जिसका जवानों ने माकूल जवाब दिया और दोनों ओर से मुठभेड़ शुरू हो गई. शोपियां के बोना बाजार इलाके में अभी भारी सुरक्षा बल तैनात है. सुरक्षा बल पूरे इलाके पर नजर बनाए हुए हैं.
इसे भी पढ़ेंःसोहराय भवन CNT उल्लंघन मामला : 20 दिन बाद भी राजू उरांव तक नही पहुचा नोटिस
पकड़ा गया इनामी आतंकी
वहीं एक अन्य घटना में जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के जंगल से एक इनामी आतंकी को सुरक्षा बलों ने गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि बुधवार को जंगल में चलाये गये संयुक्त अभियान में सुरक्षा बलों को ये कामयाबी मिली. पकड़ा गया आतंकी लश्कर-ए-तैयबा का सदस्य है औऱ इस पर पांच लाख रुपये का इनाम भी था.
इसे भी पढ़ेंःतीन साल में 23 गुना रिटर्न देने का दावा कर लोगों से पैसे इन्वेस्ट करा रहा झारखंड सरकार से MoU करने वाला SkyWay Group




