Corona_UpdatesNationalUttar-Pradesh

UP पुलिस का ऐलान- #TabligiJamat में शामिल लोगों की जानकारी देने पर मिलेगा इनाम

Azamgarh (UP): दिल्ली में तबलीगी जमात के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद जिले में पहुंचे प्रतिनिधियों के लापता हो जाने के बाद पुलिस ने इनकी जानकारी देने पर इनाम की घोषणा की है.

पुलिस ने अब तक विभिन्न मदरसों, मस्जिदों और घरों में छिपे 33 जमात कार्यकर्ताओं का पता लगाकर उनकी जांच करायी और उन्हें क्वॉरेंटाइन सेंटर में रहने को भेज दिया है.

इसे भी पढ़ें- रांची, हजारीबाग व कोडरमा से एक-एक कोरोना संक्रमित की पुष्टि, झारखंड में मरीजों की संख्या हुई 17

5 हजार रुपये इनाम की घोषणा

इस बीच पुलिस को पुख्ता जानकारी मिली कि अब भी अधिकांश प्रतिनिधि मस्जिदों/ मदरसों और घरों में छिपे बैठे हैं जिनकी जानकारी प्रशासन को नहीं मिल पा रही है. इसके बाद पुलिस ने इन कार्यकर्ताओं की जानकारी देने पर शुक्रवार को इनाम की घोषणा की.

पुलिस अधीक्षक ने इन लोगों के बारे में जानकारी देने वालों को पांच हजार रुपये इनाम की घोषणा की. वहीं जिलाधिकारी ने एहतियातन जिले के 26 स्थानों को विशेष क्षेत्र घोषित कर घर-घर स्क्रीनिंग का कार्य कराना शुरू कर दिया है.

इसमें खास तौर से करीब दो महीने तक घर के प्रत्येक सदस्य के यात्रा विवरण, सर्दी, खांसी, जुकाम के साथ ही परिवार के बुजुर्ग सदस्यों का ब्यौरा दर्ज किया जायेगा.

इसे भी पढ़ें- #Covid-19 से दुनिया भर में मरने वाले की संख्या एक लाख के पार

सूचना देने वाले का नाम-पता रखा जायेगा गुप्त

पुलिस अधीक्षक त्रिवेणी सिंह ने कहा कि जमात के कई कार्यकर्ता अब भी छिप रहे हैं. उन्होंने कहा कि उनसे अपील की गयी है कि अगर आप अब भी सामने आ जाते है तो आपके खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी लेकिन अगर इसकी जानकारी किसी अन्य माध्यम से सही मिलती है, तब किसी को बख्शा नहीं जायेगा और उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जायेगी.

सिंह ने यह भी बताया कि सूचना देने वालों को पांच हजार रुपये का इनाम भी दिया जायेगा और उनका नाम-पता गुप्त रखा जायेगा. इधर, जिलाधिकारी एनपी सिंह ने बताया कि मुबारकपुर को जिले का सर्वाधिक प्रभावित क्षेत्र मानकर उसे सील कर दिया गया है. यहां चार लोग कोरोना वायरस से संक्रमित मिले हैं. हालांकि तीन मरीजों की दूसरी रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है.

मुबारकपुर को सील कर तीन किलोमीटर की परिधि में स्क्रीनिंग और संक्रमण मुक्त बनाने का कार्य किया जा रहा है. वहीं जिले के विभिन्न स्थानों को विशेष सतर्कता जोन घोषित कर वहां भी स्क्रीनिंग का कार्य शुरू करा दिया गया है. 

इसे भी पढ़ें- #Gujarat: Covid-19 के 54 नये केस आने से संक्रमितों की संख्या हुई 432, ड्रोन की मदद से लोगों की निगरानी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button