
Uttar Pradesh: यूपी विधानसभा चुनाव के चौथे चरण में आज नौ जिलों की 59 विधानसभा सीट के लिए वोटिंग हो रही है. जिन जिलों में आज मतदान हो रहा है, उनमें राजधानी लखनऊ भी शामिल है. 59 सीटों से कुल 624 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं. पोलिंग बूथ पर सुरक्षा के भी तगडे़ इंतजाम किए गए हैं.
इसे भी पढ़ें: सरायकेला : क्षेत्रीय भाषाओं से भेदभाव के खिलाफ 27 को जुलूस निकालेगा एकता विकास मंच, बैठक कर बांटी जिम्मेदारी
पीएम मोदी ने मतदाताओं से वोट डालने की अपील की
यूपी में चौथे चरण की वोटिंग के बीच पीएम मोदी ने कहा, ‘उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में आज वोटिंग का चौथा दौर है. सभी मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि वे अपने बहुमूल्य वोट का प्रयोग कर लोकतंत्र को मजबूत करने में अपना योगदान करें.’




