
Ranchi: राज्य के सरकारी स्कूलों एवं सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में 8वीं, 10वीं और 12वीं की पढ़ाई एक जून से शुरू नहीं हो सकेगी.
झारखंड शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद ने इनकी एक जून से शुरू होने वाली कक्षाओं को स्थगित कर दिया है.
इस संबंध में जेसीईआरटी के निदेशक उमाशंकर सिंह निर्देश में कहा गया है कि गृह मंत्रालय भारत सरकार के आदेश अनुसार विद्यालय, महाविद्यालय, विश्वविद्यालय को खोलने का निर्णय राज्य सरकार को लेना है.
इस स्थिति में 1 जुलाई से विद्यालय खोलना संभव प्रतीत नहीं होता है.
इसे भी पढ़ें – #MNREGA: 50 दिनों में बाहर से झारखंड लौटे 70809 लोगों के बने जॉब कार्ड, 107684 लोगों को मिल सकेगा काम
सरकारों से नहीं मिला दिशा-निर्देश
जेसीआरटी के निदेशक उमाशंकर सिंह ने कहा कि लॉकडाउन पूरा होने पर केंद्र व राज्य सरकार की ओर से कोई दिशा-निर्देश नहीं मिला है. ऐसी स्थिति में एक जून से स्कूल खुलना संभव नहीं लग रहा है.
केंद्र व राज्य सरकार द्वारा लागू लॉकडाउन के संबंध में दिशा-निर्देश मिलने पर विभाग की ओर से उसकी समीक्षा की जायेगी. उसके बाद स्कूल खोलने के संबंध में निर्देश जारी किये जायेंगे.
इसे भी पढ़ें – #Corona: जमशेदपुर से मिले 10 नये कोरोना पॉजिटिव मरीज, झारखंड में हुए संक्रमण के 605 केस
गैर-शैक्षणिक कार्य करते रहेंगे टीचर्स
उन्होंने स्पष्ट किया कि स्कूलों में गैर-शैक्षणिक कार्य के लिए शिक्षक रोस्टर के आधार पर पूर्व के निर्देश के अनुसार ही काम करते रहेंगे.
इसके तहत शिक्षक नये नामांकन, टीसी वितरण समेत मध्याह्न भोजन का चावल वितरण और किताबें बांटने का काम करेंगे.
इसे भी पढ़ें – देश में तेजी से फैल रहा कोरोना: पिछले 24 घंटे में 8 हजार से अधिक केस, 193 की मौत




