
RANCHI: कोरोना की दूसरी रफ्तार धीमी पड़ गई है. धीरे-धीरे अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. छूट मिलते ही रोड पर और मार्केट में भीड़ दिखने लगी है. हालात ये है कि लोग सोशल डिस्टेंसिंग भी पूरी तरह से भूल चुके है. लेकिन लोगों को यह समझने की जरूरत है कि खतरा अभी टला नहीं है. वहीं 4-6 हफ्ते में ही कोरोना के थर्ड वेव को लेकर संभावना जताई गई है. इसके बावजूद सिटी के लोग मानने को तैयार नहीं है और भीड़ में इकट्ठा हो रहे है. अगर यहीं हाल रहा तो एकबार फिर स्थिति भयावह हो सकती है. वहीं केस बढ़े को हॉस्पिटल्स में जगह कम पड़ने लगेगी.
इसे भी पढ़ें : RIMS में आउटसोर्स पर काम के बाद भी नहीं मिला पेमेंट, कर्मियों का हंगामा, डॉक्टरों को भी जाने से रोका
थर्ड वेव के आने की संभावना
कोरोना की थर्ड वेव के आने की संभावना 4-6 हफ्ते में जताई गई है. साथ ही यह कहा गया है कि जिस तरह से बिहार झारखंड में छूट दी जा रही है और लोग बाहर निकल रहे है. अब भी संभले नहीं तो सेकेंड वेव से ज्यादा खतरनाक हो जाएगी. वहीं इसे लेकर सभी हेल्थ सेक्रेटरी को भी केंद्र सरकार की ओर से अलर्ट जारी किया जा चुका है.
इसे भी पढ़ें : UPSC NDA II Exam 2021: ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी, 400 पदों पर होनी है भर्ती, पढ़ें डिटेल्स
मार्केट में नहीं हो रही है स्क्रीनिंग
झारखंड में अनलॉक की प्रक्रिया शुरू होते ही दुकानों को खोलने की अनुमति दे दी गई है. वहीं वीकेंड लाकडाउन जारी है. जिसमें शनिवार शाम चार बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक कंप्लीन लॉकडाउन किया जा रहा है. बाकी के दिन भी चार बजे तक ही दुकानें खोलने की छूट मिली है. ऐसे में जब दुकानों के खुलने के बाद बाजार में भीड़ उमड़ रही है तो कम्युनिटी ट्रांसमिशन का खतरा बढ़ रहा है. प्रशासन की लाख कोशिशों के बाद जगह-जगह भीड़ लग जा रही है. हर जगह सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ रहीं हैं. ऐसी परिस्थितियां खतरनाक हालात पैदा कर सकती है. हालांकि स्टेशन, एयरपोर्ट और बस टर्मिनल में स्क्रीनिंग की व्यवस्था की गई है. लेकिन मार्केट में कहीं भी लोगों के स्क्रीनिंग के इंतजाम नहीं है.



