JamshedpurJharkhand

जमशेदपुर में कांग्रेस नेता का अनोखा विरोधः कचरे की टोकरी लेकर पहुंचे डीसी ऑफिस

Jamshedpur: जमशेदपुर मे कांग्रेस नेता आफताब अहमद सिद्दीकी अपने माथे पर कचरे से भरी टोकरी लेकर सड़कों में घूमते नजर आ रहे हैं. मानगो क्षेत्र में व्याप्त गंदगी की समस्या को लेकर उन्होंने अपना विरोध कुछ अलग अंदाज में किया. उन्होंने अपने माथे पर कचरे से भरी टोकरी लेकर मानगो से पैदल यात्रा करते हुए सीधे जिला मुख्यालय पहुंचे.

यहां उन्होंने जिला मुख्यालय के बाहर खड़े होकर अपना विरोध प्रकट किया. उन्होंने कहा कि  वगत 16 दिनों से मानगो में कचरे का उठाव नहीं हो रहा है. इससे नारकीय स्थिति उत्पन्न हो गई है. लोग परेशान हैं. कोई देखने वाला नहीं है. उन्होंने कहा कि क्षेत्र के नये विधायक इस ओर ध्यान भी नहीं दे रहे है और जनता इससे त्रस्त है. अगर जल्द कचरे का उठाव नहीं होता है तो हम आमरण अनशन करेंगे.

Related Articles

Back to top button