JharkhandRanchi

केंद्रीय सचिव ने ग्रामीण विकास को योजनाओं को प्राथमिकता से पूरा करने का दिया निर्देश

मनरेगा मजदूरों को समय पर काम उपलब्ध कराएं: एनएन सिन्हा

 

Ranchi: केंद्रीय ग्रामीण सचिव एनएन सिन्हा ने मंगलवार को झारखंड की ग्रामीण विकास योजनाओं की अलग-अलग समीक्षा की. बिरसा हरित ग्राम योजना से झारखंड की 26 हजार एकड़ जमीन में वृक्षारोपण का काम किया जाना है, सचिव ने उसे प्राथमिकता से करने को कहा. समय पर पौधारोपण के लिए गड्ढा खोदने को कहा.

इसे भी पढ़ेंःजानिये, कौन हैं आरसीपी सिंह- आइएएस अधिकारी से केंद्रीय मंत्री बनने का सफर

अधिकारियों ने बताया कि अब तक 18 लाख गड्ढे खोद दिए गए. जिलों को इसमें और तेजी लाने को कहा गया है. केंद्रीय सचिव ने समय पर मजदूरी दिलाने और मानव दिवस सृजन का लक्ष्य को पूरा करने को कहा. झारखंड में पीएम आवास योजना से इस साल 421000 आवास बनाए जाने हैं.

केंद्रीय सचिव ने इस काम में तेजी लाने को कहा. मनरेगा और आवास योजना के अभिसरण से काम करने का निर्देश दिया. बैठक में यह बात सामने आयी कि मनरेगा से बड़ी संख्या में ट्रांजेक्शन रिजेक्ट हो रहे हैं.

इसे भी पढ़ेंःPM मोदी की नयी टीम: सबसे युवा कैबिनेट, औसत उम्र 58 साल; डॉक्टर, इंजीनियर और रिटायर्ड IAS अधिकारियों समेत 4 पूर्व CM भी शामिल

4 लाख से अधिक ट्रांजैक्शन रिजेक्ट होने की वजह से बड़ी संख्या में मजदूरों को काम करने के बाद भी मजदूरी नहीं मिल पाई.

केंद्रीय सचिव ने इस पर भी चिंता जताई और अधिकारियों को स्पष्ट रूप से कहा कि अविलंब रिजेक्ट ट्रांजैक्शन से जुड़ी परेशानियों को दूर किया जाए.

बैंक और पोस्ट ऑफिस के साथ समन्वय कर सभी बैंक खातों को अपडेट किया किया जाए. समीक्षा बैठक कल भी होगी. केंद्रीय सचिव प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, एनआरएलएम सहित अन्य योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट लेंगे.

इसे भी पढ़ेंः अन्नपूर्णा देवी सहित 43 मंत्रियों के नाम फाइनल

Related Articles

Back to top button