JharkhandLead NewsRanchi

स्कूलों से ड्रॉप आउट पर केंद्रीय मंत्री राजकुमार रंजन सिंह ने जतायी चिंता, कहा- निदान में केंद्र से मिलेगी मदद

Ranchi : शिक्षा एवं विदेश राज्य मंत्री डॉ राजकुमार रंजन सिंह ने स्कूली शिक्षा कार्यक्रम में झारखंड को और भी मदद करने का भरोसा दिलाया है. बुधवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि रांची जिला प्रशासन के साथ उन्होंने विकास भवन में जिला अंतर्गत केंद्रीय सहायता से चल रही योजनाओं, परियोजनाओं की समीक्षा बैठक की थी. इस दौरान यह जाना कि क्लास 1 से लेकर 6 तक के बच्चों में ड्रॉप आउट रेट हाई है. इसे ठीक करना जरूरी है. खास कर कोरोना काल में यह देखने को अधिक मिला है. केंद्र अपनी ओर से हरसंभव मदद इस समस्या के निदान में करेगा. इसके अलावे मंत्री ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में समाज के आखिरी व्यक्ति तक पहुंचने और उसे विकास की राह पर लाने को कई स्कीमों पर काम हो रहा है.

जहां कमियां हैं, उसकी परख कर उसे दूर किया जा रहा है. केंद्र सरकार की विदेश नीति से भी कई देश प्रभावित हो रहे हैं. हजारों विदेशी कंपनियां देश में निवेश करने को आ रही हैं. कॉन्फ्रेंस के दौरान पार्टी प्रवक्ता सरोज सिंह, मीडिया सह प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह भी उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें:झारखंड में सबसे गर्म पलामू, 45.6 डिग्री पहुंचा अधिकतम तापमान

रांची है रोल मॉडल

केंद्रीय मंत्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले आज रांची जिला प्रशासन के साथ बैठक की थी. इसके बाद उन्होंने जिला प्रशासन के प्रयासों की सराहना भी की. विभिन्न योजनाओं एवं परियोजनाओं की विस्तार से जानकारी लेने के बाद कहा कि पूरे राज्य के लिए रांची जिला रोल मॉडल है. रांची जिला में योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए बेहतर तरीके से काम किया गया है.

रांची जिला पूरे राज्य के लिए रोल मॉडल है. जिला में कई परियोजनाओं को इन्नोवेट किया गया है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को इसका लाभ मिल सके.

जिला के अधिकारी सामाजिक विकास के लिये इसी तरह से काम करते रहें. बैठक के दौरान रांची डीसी छवि रंजन, एसएसपी सुरेंद्र झा, डीडीसी विशाल सागर एवं जिला प्रशासन के सभी पदाधिकारी भी उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें:सरकारी स्कूलों का हाल : ठिठुरते बीत गई कड़ाके की सर्दी, अब गर्मी में बांट रहे स्वेटर

पंचायत चुनाव पर असर नहीं

डॉ राजकुमार रंजन सिंह ने इस सवाल पर कि केंद्रीय मंत्रियों के आने से पंचायत चुनाव पर असर पड़ रहा है, उन्होंने ऐसे आरोपों को सिरे से खारिज किया. कहा कि केंद्र लगातार अपनी ओर से सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य और अन्य विषयों को लेकर कार्यक्रम चला रहा है. इसकी वस्तुस्थिति को लगातार देखा जाता रहता है. चुनाव पर किसी तरह का असर की बात ही नहीं है.

इसे भी पढ़ें:Ranchi : अरगोड़ा और सहजानंद चौक पर लेफ्ट लेन फ्री करने की कवायद शुरू, अतिक्रमण, पोल और दुकानें बनीं बाधा

Related Articles

Back to top button