JharkhandKoderma

रोटरी क्लब ऑफ कोडरमा ने दिल में छेद से ग्रसित बच्चों के लिए निशुल्क जांच शिविर का किया आयोजन

Koderma : रोटरी क्लब ऑफ कोडरमा ने बुधवार को रोटरी भवन में गिफ्ट ऑफ लाइफ परियोजना के तहत जन्म से ही दिल में छेद से ग्रसित गरीब बच्चों का निशुल्क जांच शिविर का आयोजन किया. इसमें शहर के प्रसिद्ध शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर नरेश पंडित और डॉक्टर नीरज चंद्रा ने उनका प्रथम स्क्रीनिंग जांच किया. पूरे जिले के दूरदराज गांव से जरूरतमंद लोगों ने यहां आकर अपने बच्चों का जांच करवाया.

इस कार्यक्रम की प्रोजेक्ट डायरेक्टर रोटेरियन संगीता शर्मा ने पूरे शिविर की रूपरेखा और कैंप के बारे में विस्तार से बताया. इसके पूर्व भी रोटेरियन संगीता शर्मा के द्वारा इस तरह के कैंप लगाये जा चुके हैं. डॉ नरेश पंडित ने रोटरी के इस कैंप की प्रशंसा की और कहा कि रोटरी सही मायने में जरूरतमंदों के लिए निस्वार्थ भावना से कार्य करती है.

दोनों मुख्य चिकित्सक डॉ नरेश पंडित और डॉक्टर नीरज चंद्र को पुष्पगुच्छ देकर और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया.

इसे भी पढ़ें:रिम्स में ‘ए’ श्रेणी की 370 नर्सों की होगी बहाली, झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने निकाला विज्ञापन

Related Articles

Back to top button