
Ramgarh: रामगढ़ में विजयादशमी के दिन हुए एक दर्दनाक हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है. मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि कोयला लदे एक बेकाबू ट्रक ने दशहरा का मेला देखने जा रहे लोगों वी बाइक सवार कुछ लोगों को अपनी चपेट में ले लिया.बेकाबू ट्रक ने मौके पर ही 5 लोगों को रौंद दिया जिसमें सभी 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई.घटना के बाद आक्रोशित स्थानीय लोगों ने मुख्य सड़क को जाम कर दिया है.वहीं घटना के बाद मौके पर ही ट्रक को पकड़ लिया गया है.हादसे के शिकार लोगों की अब तक पहचान नहीं हो पाई है.
इसे भी पढ़ें: गुमला: बकरी चोरी के आरोप में युवक की हत्या, मॉब लिंचिंग के आरोप




