JharkhandMain SliderRanchi

हजारीबागः चाचा अपने भतीजे से ही ले रहा था घूस, एसीबी ने 10,000 रुपये के साथ किया गिरफ्तार

Hazaribagh:  हजारीबाग जिले में एसीबी को वर्ष 2019 में पहली सफलता हाथ लगी. मिली गुप्त सूचना के आधार पर एसीबी ने कार्रवाई करते हुए मसरातू पंचायत के मुखिया रियासत अली को दस हजार रुपया घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया. मुखिया रियासत अली अपना भतीजा हसन रजा से ही घूस ले रहा था. इसी दौरान तैनात एसीबी की टीम ने रुपया लेते रंगे हाथ रियासत अली को गिरफ्तार कर लिया.

 पीसीसी की राशि का भुगतान करने के लिए मांग रहा था घूस 

मिली जानकारी के अनुसार मसरातू पंचायत के मुखिया रियासत अली के भतीजे हसन रजा को पीसीसी सड़क निर्माण कराने का काम मिला था. उसने सड़क का निर्माण कर दिया. लेकिन राशि का भुगतान करने के लिए मुखिया यानी उसका चाचा घूस मांग रहा था. जिसके बाद हसन रजा ने इसकी शिकायत एसीबी की टीम से की.

पहली किस्त के ही भुगतान में मांगी रिश्वत

मिली जानकारी के अनुसार मसरातू पंचायत मुखिया रियासत अली 2 लाख 46 हजार की लागत से बन रहे पीसीसी के भुगतान को लेकर 20 फीसदी रिश्वत मांग रहा था. जिसके बाद हसन रजा ने इसकी शिकायत एसीबी से की थी. पहली किश्त की राशि के रूप में 70 हजार का भुगतान होना था. इसके भुगतान के लिए 10000 रुपये घूस लेने के दौरान एसीबी ने मुखिया को गिरफ्तार कर लिया.

इसे भी पढ़ेंः कनीय अभियंता सुबोध कुमार को 7000 रुपया घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

Related Articles

Back to top button