JharkhandRanchi

UGC ने जारी किया विवि-कॉलेजों का एकेडमिक कैलेंडर: 31 अक्टूबर तक नामांकन, एक दिसंबर से शुरू होंगी क्लासेस

Ranchi. कोरोना महामारी में एकेडमिक सत्र को मेंटेन करने करने को लेकर यूजीसी ने 2020-21 का एकेडमिक कैलेंडर जारी किया है. यह कैलेंडर देश के सभी विवि, कॉलेज, सेल्फ फिनांस्ड कॉलेजों, प्राइवेट विवि के अलावा अन्य तकनीकी संस्थानों के लिए जारी किया गया है. शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ने इस कैलेंडर को जारी किया. यूजीसी ने कोविड-19 महामारी को देखते हुए वर्ष 2020-21 के लिए अंडर-ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट (कोर्सेस) के छात्रों के लिए बनी समिति की रिपोर्ट को स्वीकार करते हुए इसे मान्यता दे दी है.

 

 

 

इस कैलेंडर के मुताबिक सभी उच्च शिक्षा संस्थानों को नामांकन की प्रक्रिया 31 अक्टूबर 2020 तक पूरी कर लेनी है. वहीं पहले सेमेस्टर के लिए क्लासेस 1 दिसंबर 2020 से शुरू कर देना है. वहीं, 1 मार्च से 7 मार्च तक एक सप्ताह का प्रिपेरेशन ब्रेक दिया जायेगा और 8 मार्च से 26 मार्च 2021 तक परीक्षाओं का आयोजन सभी शैक्षणिक संस्थानों को कर लेना है.

ऐसा है कैलेंडर

एडमिशन पूरा करने की तारीख: 31 अक्टूबर, 2020
पहले सेमेस्टर के लिए क्लासेस शुरू करने की तिथि: 1 दिसंबर, 2020
परीक्षाओं की तैयारी के लिए ब्रेक मिलने की तिथि: 1 मार्च से 7 मार्च 2021
परीक्षाओं के आयोजन की तिथि : 8 मार्च 2021 से 26 मार्च 2021
सेमेस्टर ब्रेक : 27 मार्च से 4 अप्रैल 2021
सेकेंड सेमेस्टर की क्लासेस शुरू करने की तिथि : 5 अप्रैल 2021
परीक्षाओं की तैयारी के लिए ब्रेक मिलने की तिथि : 1 अगस्त 2021 से 8 अगस्त 2021
परीक्षाओं के आयोजन की तिथि : 9 अगस्त 2021 से 21 अगस्त 2021
सेमेस्टर ब्रेक : 22 अगस्त 2021 से 29 अगस्त 2021

इसे भी पढ़ें- आउटसोर्सिंग व्यवस्था पर लगेगी रोक, रोजगार और किसानों के मुद्दे पर सरकार गंभीर: सीएम हेमंत

एडमिशन कैंसल होने पर रिटर्न होगी पूरी फीस

शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ने कैलेंडर जारी करते हुए कहा कि लॉकडाउन की वजह से अभिभावकों को निश्चित रूप से आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. ऐसे में अभिभावकों की इस परेशानी को देखते हुए इस सेशन के लिए 30 नवंबर 2020 तक लिये गये एडमिशन को कैंसल करने या माइग्रेशन की स्थिति में छात्रों को पूरी फीस वापस की जायेगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button