JharkhandLead NewsRanchiSports

U-20 विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप : 800मी के सेमीफाइनल में झारखंड की बारला

Ranchi : वर्ल्ड एथलेटिक्स द्वारा कोलंबिया में आयोजित अंडर-20 विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2022 में झारखंड की आशा किरण बारला ने सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है. झारखंड एथलेटिक्स संघ के सचिव सीडी सिंह ने बताया कि 1 अगस्त से 7 अगस्त तक कोलंबिया में खेली जा रही इस प्रतियोगिता में आशा के अनुरूप प्रदर्शन करते हुए अंडर-20 बालिका वर्ग के 800 मीटर में उसने शानदार प्रदर्शन किया. इसके लिए 2:09.01 सेकेंड का समय लेते हुए क्वालिफिकेशन के माध्यम से सेमीफाइनल के लिए अंतिम 24 में जगह बनाई. गौरतलब है कि अंडर-20 विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 160 देशों के एथलीट भाग ले रहे हैं. आज इस स्तर पर परफॉरमेंस देने के साथ ही गुमला की बेटी किरण बालिका वर्ग में अंतराष्ट्रीय एथलेटिक्स में भाग लेने वाली पहली एथलीट भी बन गयी है.
आशा किरण बारला बोकारो में भाटिया अकादमी में कोच आशु भाटिया के अधीनस्थ प्रशिक्षण प्राप्त करती हैं.

भारतीय एथलेटिक्स संघ के कोषाध्यक्ष सह झारखंड एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष मधुकान्त पाठक, झारखण्ड एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव सी डी सिंह, कोषाध्यक्ष आशीष झा, सी.ई.ओ एसके पाण्डेय, झारखंड एथलेटिक्स संघ के उपाध्यक्ष डॉ प्रभात शंकर, कोच सह साई सैग के प्रभारी बिनोद सिंह, कोच योगेश यादव, वरुण कुमार, प्रभाकर वर्मा, किरण रानी, आलोक मिश्रा, संजय त्रिपाठी, सिकंदर महतो, सुखेर भगत, रविन्द्र मुर्मू, अजीत साहू, फादर रामू, प्रभात रंजन तिवारी, राकेश सिंह, रणवीर सिंह, अजय नायक, रणवीर सिंह, सरोज यादव, अरविन्द कुमार, राज्य तकनीकी समन्वयक अनवर समेत संघ के पदाधिकारियों ने सेमी फाइनल के लिए शुभकामनाएं दी हैं.

इसे भी पढ़ें :  Jamshedpur : सोनारी में अधेड़ व्यक्ति ने फांसी लगाकर किया आत्महत्या का प्रयास

Related Articles

Back to top button