
Khunti: खूंटी जिले के मुरहू थाना क्षेत्र के माहिल गांव में एक घर के छप्पर पर रखे बम के फटने से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. दोनों को रिम्स में भर्ती कराया गया है. घायलों में आर्मी का जवान बुधराम मुंडा और एक ग्रामीण रंजीत लोहरा शामिल हैं. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की तहकीकात कर रही है.
इसे भी पढ़ें : करौली हिंसा के बीच हीरो बना कॉन्स्टेबल, आग की लपटों के बीच मासूम को यूं बचाया




