
Ranchi: खलारी थाना क्षेत्र के राय में रविवार की शाम 7:00 बजे के करीब हथियार के बल पर सोनी ज्वेलर्स से लाखों रुपए के गहने लूटकर लुटेरे फरार हो गये. नकाबपोश दो अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया.
जानकारी मिली है कि मोटरसाइकिल से दो लोग दुकान पहुंचे थे. दुकानदार से गहना दिखाने के लिये, गहना देखने के दौरान नौ सोने की अंगूठी व चार सोने के चैन लेकर भाग खड़े हुए. दुकान के बाहर चौक पर जब लोगों ने पकड़ा तो उसने पिस्तौल दिखाकर लोगों को डरा दिया और राय स्टेशन की तरफ भाग गये. थाना प्रभारी अहमद अली मौके पर पहुंचे और मामले की जांच कर रहे हैं.
दुकानदार राजेश सोनी ने बताया कि करीब 4 लाख रुपये की ज्वेलरी लूटे गये. पुलिस के अनुसार अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर छापामारी शुरू कर दी है, लेकिन पुलिस को कोई सफलता नहीं मिल सकी है.




